MP में कोरोना: भोपाल में 8, इंदौर में 6 केस; राज्य में 16 दिन में 245 पॉजिटिव मिले

author-image
एडिट
New Update
MP में कोरोना: भोपाल में 8, इंदौर में 6 केस; राज्य में 16 दिन में 245 पॉजिटिव मिले

भोपाल. देश-दुनिया में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) दहशत फैलाए हुए है। मध्य प्रदेश में कोरोना केसों (Corona Case) में इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में 18 नए पॉजिटिव मिले। लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा 8 मामले भोपाल में आए। इंदौर में 6, ग्वालियर और जबलपुर में 2-2 पॉजिटिव मिले। प्रदेश में एक्टिव मरीजों (Active Case) की संख्या बढ़कर 142 हो गई है। ग्वालियर में मिले संक्रमितों (Infected) में से एक 48 साल का सेना का जवान (Army Jawan) है। पेट दर्द होने पर जांच कराने पर पॉजिटिव पाया गया। दूसरा 35 साल का युवक है। वह विशाखापट्टनम की ऑयल कंपनी में जॉब करता है। 20 दिन पहले ही ग्वालियर लौटा था। उसने भी पेट दर्द होने पर जांच कराई थी।प्रदेश में 16 दिन में 245 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इन 16 दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव भोपाल में (110) आए। यहां रोज औसतन 7 केस मिल रहे हैं। 3 दिसंबर को भोपाल में 15 पॉजिटिव मिले। इनमें 7 केस दूसरे जिले और रिपीट जांच रिपोर्ट वाले थे। इसके अलावा 16 दिन में इंदौर में 85 संक्रमित मिले हैं।

पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.03% हुआ

प्रदेश में अब तक 7 लाख 93 हजार 223 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 7 लाख 82 हजार 553 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अब तक 10 हजार 528 लोगों की जान जा चुकी है। 3 दिसंबर को 8 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.03% हो गई है। रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है।

सरकार ने बनाई 3-T स्ट्रैटजी

मध्य प्रदेश सरकार ने नए वैरिएंट के चलते कोरोना की तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए 3-T स्ट्रैटजी बनाई है। 3-T यानी टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसमें RTPCR में पॉजिटिव आने वाले सभी मरीजों का अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

महाकाल दर्शन करने छत्तीसगढ़ से आया परिवार संक्रमित

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर 15 दिन पहले राजनांदगांव लौटे हैं। उज्जैन से जाने के बाद सभी लोग बीमार हो गए। उज्जैन में इनकी जांच हुई थी। 3 दिसंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजनांदगांव प्रशासन ने सभी को आइसोलेट कर दिया है। संक्रमितों में दो बच्चे भी हैं।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Indore Bhopal मध्य प्रदेश Gwalior देश दुनिया में कोMP New Corona Cases JBP 3 T Strategy नए कोरोना केस भोपाल में ज्यादा मरीज the sootrरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।