Word of the year: 2021 में सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये शब्द, बना वर्ड ऑफ द ईयर

author-image
एडिट
New Update
Word of the year: 2021 में सबसे ज्यादा सर्च हुआ ये शब्द, बना वर्ड ऑफ द ईयर

कोरोना के दौर में हम सभी को जिस एक चीज की सबसे ज्यादा जरूरत थी वह कोरोना के खिलाफ लड़ने वाली वैक्सीन (Vaccine) थी। दुनिया के तमाम देशों में कई वैक्सीन बनकर तैयार हो चुकी हैं और लोगों की जान बचाने का काम कर रही हैं। यह वजह रही कि साल 2021 के लिए ‘मरियम वेबस्टर’ (Merriam Webster) डिक्शनरी ने ‘वैक्सीन’ को वर्ड ऑफ द ईयर (Word of the Year) चुना है।

 2021 में वैक्सीन शब्द 601% ज्यादा सर्च किया

डिक्शनरी के एडिटर पीअर सोकोलोस्की ने कहा कि 2021 में हर रोज वैक्सीन शब्द हमारे डेटाबेस में बहुत ऊपर आता रहा। यह शब्द इस साल की हकीकत बना रहा है। 2020 के मुकाबले इसे 601% ज्यादा सर्च किया गया। उन्होंने कहा कि यह दो अलग-अलग कहानी बयां करता है। पहली कहानी साइंस की है, जिसमें हम वैक्सीन की अहमियत और जिस अद्भुत रफ्तार से इनका निमार्ण किया गया। दूसरी कहानी वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर उठे विवादों की है।

कोरोना की पहली वैक्सीन के बाद बढ़ी सर्चिंग

ब्रिटेन में दुनिया का पहला वैक्सीन डोज दिसंबर 2020 में लगा। कुछ दिनों बाद अमेरिका में वैक्सीन का पहला डोज लगने के बाद मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी में वैक्सीन वर्ड की सर्च बढ़ गई। सोकोलोस्की ने कहा कि वैक्सीन की कमी, वैक्सीन डोज का अनुचित बंटवारा, वैक्सीन सर्टिफिकेट और बूस्टर डोज ने लोगों की वैक्सीन वर्ड में रूचि बढ़ा दी। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

us dictionary Merriam Webster word of the year vaccine