ओमिक्रॉन के 18 नए केस: 5 राज्य में मामले सामने आए, अब तक कुल 22 मरीज मिले

author-image
एडिट
New Update
ओमिक्रॉन के 18 नए केस: 5 राज्य में मामले सामने आए, अब तक कुल 22 मरीज मिले

नई दिल्ली. 5 दिसंबर को देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Varriant) के 18 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 9 मरीज राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur omicron case) में मिले हैं। इससे कुछ समय पहले महाराष्ट्र में 7 नए मामले सामने आए थे। वहीं, रविवार सुबह दिल्ली में नए वैरिएंट का 1 मरीज मिला था। अब तक देश में ओमिक्रॉन के 22 मामले सामने आ चुके हैं।

इन राज्यों में मिले मरीज

कर्नाटक - 2 मरीज

गुजरात- 1 मरीज

दिल्ली -   1 मरीज

महाराष्ट्र- 9 मरीज

राजस्थान- 9 मरीज

जयपुर में 9 मरीज मिले

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 9 नए मरीज सामने आए हैं। यहां यहां एक परिवार के 4 सदस्य हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। उनके संपर्क में आए 5 और लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। यह परिवार राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में भर्ती है। इनमें माता-पिता के साथ दो बच्चे शामिल है।

महाराष्ट्र में एक दिन में 9 मामले

रविवार को महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 8 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

नाइजीरिया की महिला 13 लोगों के संपर्क में

एक ही परिवार में जिन 6 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है, उनमें से तीन नाइजीरिया से आए हैं। इमसें 44 साल की महिला और उसकी 18 साल और 12 साल की दो बेटियां हैं, उनसे संपर्क में आने के बाद परिवार के अन्य लोग इसकी जद में आ गए। हालांकि, नाइजीरिया से आने के बाद वह 13 अन्य लोगों के संपर्क में आईं थीं, उन सभी की कोरोना जांच की गई। लिहाजा जांच के जो नतीजे आए हैं उसमें महिला के भाई और उसकी 7 साल और डेढ़ साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है।

दिल्ली में भी नया वैरिएंट मिला

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक मरीज की पुष्टि की है। ये मरीज दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) में भर्ती है। जैन ने कहा कि विदेश से आए (Foreign Travellers) 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इनमें से 11 लोगों को सामान्य कोरोना है, लेकिन 12वां व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव है। ये व्यक्ति अफ्रीकी देश तंजानिया (African Country Tanzania) से भारत आया था। इस शख्स से जुड़े गए 6 लोगों के सैंपल का भी जीनोम सीक्वेंसिंग कराया गया था। इससे पहले कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में ओमिक्रॉन के केस मिल चुके हैं।

हाई रिस्क देशों से लौटे लोगों से खतरा!

केंद्र सरकार ने UK, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और इजरायल को 'हाई रिस्क' देशों की लिस्ट में रखा है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी है। रिजल्ट आने के बाद ही इन यात्रियों को एयरपोर्ट से निकलने की इजाजत होगी। इसके अलावा बाकी देशों से आने वाले यात्रियों की भी एयरपोर्ट पर जांच की जा रही है।

भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 4 मरीज

भारत में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित 4 मरीज मिल चुके हैं। इनमें कर्नाटक से 2, महाराष्ट्र और गुजरात से 1-1 मरीज मिला। कर्नाटक में मिले मरीजों की उम्र 66 और 46 साल है। दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों ही दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। गुजरात में भी शनिवार को 72 साल के एक मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। ये मरीज जिम्बाब्वे से लौटा था। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए भारत आया शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित मिला।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Corona कोरोना का नया वैरिएंट The Sootr Delhi अस्पताल में भर्ती Omicron return new Variant High Risk Countries ओमिक्रॉन का दिल्ली में खतरा हाई रिस्क देशों से लोग लौटे