देश में कोरोना : 24 घंटे में 60 लोगों की मौत, नए केस की संख्या भी तेजी से बढ़ी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
देश में कोरोना : 24 घंटे में 60 लोगों की मौत, नए केस की संख्या भी तेजी से बढ़ी

NEW DELHI. देश-दुनिया में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। भारत में कोरोना से 28 अप्रैल को 60 लोगों की मौत हुई। यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले डेढ़ गुना है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 2,496 लोग डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या भी 17,801 पर पहुंच गई है। 





बीते दिन कोरोना के लिए 4.73 लाख सैंपल टेस्ट किए गए। इससे पहले, गुरुवार को 3,303 और बुधवार को 2,937 नए मामले दर्ज किए गए थे।





दिल्ली में कोरोना केस 5 हजार पार





दिल्ली में गुरुवार को 1,490 नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में अब कुल एक्टिव केस 5,250 हो गए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 124 मरीजों को ही अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 9,379 बेड उपलब्ध हैं। यहां में गुरुवार को दो मौतें भी दर्ज की गईं।





दुनिया में बढ़ रहा कोरोना





कोरोना के बढ़ते मामले भारत के साथ कई देशों के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। जर्मनी में एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए। यहां गुरुवार को 1.24 लाख नए केस मिले, जबकि 25 अप्रैल को 86,980 नए केस सामने आए थे।



कोरोना केस कोरोना लॉकडाउन भारत में कोरोना लॉकडाउन corona lockdown Lockdown in Delhi Lockdown in 2022 Lockdown Again Lockdown News Corona Curfew कोरोना कर्फ्यू दिल्ली लॉकडाउन