संकट: जयपुर में ओमिक्रॉन की एंट्री! शहर में अफ्रीका से लौटे 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

author-image
एडिट
New Update
संकट: जयपुर में ओमिक्रॉन की एंट्री! शहर में अफ्रीका से लौटे 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में दस्तक दे चुका है। गुरुवार को कर्नाटक में इस वैरिएंट के दो केस सामने आए हैं। इधर, राजस्थान में भी चिंता बढ़ गई है। कई राज्यों में भी कोरोना के केसेस बढ़ने लगे हैं।राजस्थान में कोरोना का ग्राफ नवंबर में तेजी से बढ़ने लगा है।

दक्षिण अफ्रीका से लौटे 4 लोग पॉजिटिव

राजस्थान में 7 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका से जयपुर आए एक परिवार के 4 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें दंपती समेत उनकी दो बच्चियां (8 और 15 साल) पॉजिटिव मिले हैं। वे आदर्श नगर में जिन 12 रिश्तेदारों से मिले, उनमें से भी 5 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक 16 साल का बच्चा भी है। सभी को ओमिक्रॉन का संदिग्ध मानते हुए क्वारैंटाइन किया गया है। अब जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इनके सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि इनमें ओमिक्रॉन है या नहीं।यह परिवार 25 नवंबर को अफ्रीका से लौटा था। इसके बाद आदर्श नगर में रिश्तेदारों से मिला था। 

राजस्थान में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ

प्रदेश में लगातार कोरोना के केस में बढ़ाेतरी हो रही है।अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में केस 257% बढ़े हैं। नवंबर के 30 दिनों में राजस्थान में 365 नए मरीज मिले हैं। अक्टूबर में यह संख्या केवल 102 थी, जबकि सितम्बर में 232 मरीज मिले थे। राज्य के 33 में से 16 जिले ऐसे भी हैं, जहां कोरोना के पूरे महीने में एक भी केस नहीं मिला है। जयपुर की बात करें तो यहां अक्टूबर की तुलना में नवंबर में 3 गुना केस बढ़े हैं। 4 महीने बाद जयपुर में इस बीमारी से एक मौत भी हुई है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Test Covid 4 South African Rajasthan Passengers Positive Jaipur