मैक्सवेल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता, ग्लेन की ऐतिहासिक नाबाद डबल सेंचुरी

BP Shrivastava | Nov 07, 2023, 24:00 IST
Share
मैक्सवेल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता, ग्लेन की ऐतिहासिक नाबाद डबल सेंचुरी
मैक्सवेल के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट से जीता, ग्लेन की ऐतिहासिक नाबाद डबल सेंचुरी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के मुंह से जीत छीन ली। यहां ऑस्ट्रेलिया ने अफगान टीम को तीन विकेट से हरा दिया। चोटिल मैक्सवेल ( 201- 128-21- 10) ने ऐतिहासिक पारी खेली।

स्पोर्ट्स डेस्क. मैक्सवेल ...मैक्सवेल और मैक्सवेल...। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के मुंह से जीत छीन ली। यहां ऑस्ट्रेलिया ने अफगान टीम को तीन विकेट से हरा दिया। चोटिल मैक्सवेल ( 201- 128-21- 10) ने ऐतिहासिक डबल सेंचुरी जमाई और नाबाद रहे। क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास में मैक्सवेल के नाम चेस करते हुए पहली डबल सेंचुरी दर्ज हुई।

अफगान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 291 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को 292 रन का टारगेट दिया। जिसे कंगारु टीम ने 46.5 ओवर में 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मैक्सवेल 128 गेंदों पर 201 रन बनाकर नाबाद रहे। जिसमें 21 चौके और 10 छक्के शामिल हैं।

मैक्सवेल लड़े और जीते

एक कहावत- 'हारा वही, जो लड़ा नहीं' यह आज मैक्सवेल के ऊपर पूरी तरह खरी उतरी। चोटिल होने के कारण, दो बार मैदान पर फीजियो की मदद, रन लेने में दिक्कत पर मैक्सवेल न रुके ना थके और लड़ते रहे। शुरुआत में एक-दो बार आउट होने से बचे, एक कैच भी उनका छूटा। पर आज ऐसा लगा कि दिन मैक्सवेल के नाम था। 91 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद शायद ही किसी को दो सौ से ज्यादा रन बनाने की उम्मीद रही हो। वे लड़ते रहे, अफगान पेस तिकड़ी मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक और अजमतुल्लाह ओमरजाई की गेंदों पर निगाह जमाते रहे और बाद में जब पैर जवाब दे गए तो खड़े खड़े ही टारगेट अचीव कर लिया। उनका साथ दे रहे कप्तान पैट कमिंस उन्हें दम देते रहे। कमिंस ने 68 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए। कमिंस ने मैक्सवेल के तूफान को रुकने नहीं दिया। यानी उन्हें ज्यादा दौड़ना न पड़े इसलिए वे ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन लेने में भरपूर साथ देते रहे।

अफगानिस्तान के इब्राहिम की नाबाद सेंचुरी काम नहीं आई

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 291 रन बनाए। ओपनर इब्राहिम जादरान ने 129 रन की नाबाद पारी खेली।

सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

अफगानिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया, वहीं अफगानिस्तान के क्वालिफाई करने की उम्मीदें अब बेहद कम हो गईं। ऑस्ट्रेलिया के 8 मैचों में 6 जीत से 12 पॉइंट्स हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। जबकि अफगानिस्तान के 8 मैचों में 4 जीत से 8 पॉइंट्स हैं और टीम छठे नंबर पर ही बरकरार है।

ऑस्ट्रेलिया के अलावा साउथ अफ्रीका और भारत भी सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर चुके हैं। जबकि नंबर-4 की पोजिशन पर क्वालिफाई करने के लिए अब अफगानिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और नीदरलैंड में रेस है।

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Cricket News
  • क्रिकेट समाचार
  • World Cup 2023
  • वर्ल्ड कप 2023
  • ICC
  • आईसीसी
  • Australia-Afghanistan match
  • ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि