भोपाल: दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद,100 से ज्यादा लोगों में मारपीट, तलवारें चली

author-image
एडिट
New Update
भोपाल: दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद,100 से ज्यादा लोगों में मारपीट, तलवारें चली

भोपाल में बुधवार रात दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। कैंची छोला में वर्चस्व की लड़ाई में दो गुट आपस में भिड़ गए जिसमें 100 से ज्यादा लोगों में लाठी-डंडे, तलवारें चलीं और पथराव हुआ। झगड़े में फायर तक किए गए। घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों पर काउंटर केस किया गया है।

ये है मामला 

पुलिस के मुताबिक कैंची छोला में रहने वाला विक्की सरदार(32) अपने साथी के साथ देर रात चाय पीकर कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान इलाके में कुचबंदियों के परिवार के लोगों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडे और हथियारों से लैस लोगों के बीच झगड़ा हुआ। मामला बढ़ने पर विक्की की तरफ से भी लोग आ गए। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया।बताया जा रहा है कि इलाके में दोनों गुट सरदार औऱ् कुचबंदिया अवैध शराब बेचते थे।जो अब बंद हो चुकी है। इसी को लेकर दोनों अपना प्रभाव बनाने के लिए विवाद करते रहते हैं।

दोनों गुटों पर हुई FIR

पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर केस किया है।पुलिस के मुताबिक घटना में विक्की ने पिस्टल से फायर किया।वहीं दूसरे पक्ष से हुई हाथापाई में कई लोग घायल हुए हैं।

bhopal crime 100 people injured Bhopal fight