कामयाबी: जबलपुर पुलिस ने ठगी गिरोह का दबोचा, 11 साल के बच्चे से करवाते थे काम

author-image
एडिट
New Update
कामयाबी: जबलपुर पुलिस ने ठगी गिरोह का दबोचा, 11 साल के बच्चे से करवाते थे काम

सागर.जबलपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां पर आदतन गिरोह को पकड़ा। गिरोह ने अब तक जबलपुर और राजगढ़ में लोगों को अपना शिकार बनाया था। ये गिरोह सागर में अपना शिकार खोजने आया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। गिरोह में तीन सदस्य है, जिनमें एक 11 साल का बच्चा भी है। जो पैसे लेकर भागने का काम करता है। पुलिस फिलहाल पूछताछ में जुटी है।

एक महीने में तीन जिलों से उड़ाए पैसे

दरअसल, जबलपुर में 19 सितंबर को शिक्षक से 90 हजार की ठगी हुई थी। गिरोह ने दूसरी वारदात 20 सितंबर को अंजाम दी थी। शहर के SSP शिवेश सिंह बघेल के मुताबिक, CCTV से क्लू मिले थे। बाइक का रजिस्ट्रेशन राजगढ़ का था। टोलप्लाजा की मदद से पुलिस सागर पहुंची। यही पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तीन आरोपी में एक 11 साल का बच्चा है। पुलिस को आशंका है कि और भी लोग इस गिरोह में शामिल है, जिनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

ज्यादा अमाउंट वालों को टार्गेट करते थे

आरोपी काफी शातिर थे। उन्होंने पुलिस को काफी वक्त तक बेवकूफ बनाने की कोशिश की। आरोपी पहले बैंक चुनते थे, उसके बाद टार्गेट के बारे में पता लगाते थे। जो बैंक से ज्यादा लेकर निकलता था,उसके पीछे लग जाते थे। लोगों को कुछ न कुछ बोलकर पहले बेवकूफ बनाते थे। तब तक उनका साथी (11 साल का बच्चा) पैसे लेकर फरार हो जाता था।

Madhya Pradesh jabalpur police Mastermind 11 year child The Sootr