जबलपुर में ATM लूट के आरोपियों की तस्वीरें आई सामने, बताने पर 30 हजार का इनाम

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
जबलपुर में ATM लूट के आरोपियों की तस्वीरें आई सामने, बताने पर 30 हजार का इनाम

जबलपुर (ओपी नेमा). यहां दिनदहाड़े ATM कैश वैन लूट की वारदात सामने आई थी। आरोपियों ने गार्ड को गोली मारकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 7 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अब लूट के आरोपियों की तस्वीरें सामने आई है। पुलिस ने इन आरोपियों पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की सूचना देने वालों को ये इनाम दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने सूचना के लिए नंबर भी जारी किए हैं। सूचना देने वालों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इन मोबाइल नंबरों 9479993885, 9479994008, 9479994009, 9479994003, 7049113900 पर सूचना दे सकते हैं।



दीवार की आड़ में ATM: घटना 11 फरवरी, गोरा बाजार इलाके की है। यहां तिलहरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एक एटीएम वैन पैसे भरने के लिए आई थी। दोपहर में 2:45 बजे के करीब बदमाशों ने धावा बोल दिया। यहां ATM एक दीवार की आड़ में है। लिहाजा इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने अचानक फायरिंग की। इसके बाद लाखों रुपए की लूट करके फरार हो गए।



9 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग: लुटेरों ने सुरक्षा गार्ड सहित दो कैशियरों पर फायरिंग की थी। जिसमें 1 सुरक्षा गार्ड राम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि कैशियर घायल हो गए थे। जिनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। लूट कांड के आरोपियों पर SP सिद्धार्थ बहुगुणा ने तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। घटना को 9 दिन बीत गए हैं। इसके बावजूद आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


जबलपुर firing इनाम घोषित Jabalpur reward cash ban booty Cash ban एटीएम लूट Bank Of Maharashtra atm loot robbery फायरिंग