Indore : अफेयर की वजह से लड़के के परिवार ने बनाया दबाव, मौलवी ने करा दिया बाल विवाह; 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
Indore : अफेयर की वजह से लड़के के परिवार ने बनाया दबाव, मौलवी ने करा दिया बाल विवाह; 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Indore. खजराना में बाल विवाह कराने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाबालिग लड़की और लड़के के बीच अफेयर था। लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार पर दबाव बनाया और मौलवी ने दोनों का निकाह करा दिया। मौलवी ने 15 साल की लड़की और 19 साल के लड़के का निकाह करा दिया। पुलिस ने मौलवी और दूल्हे सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं पीड़िता को सामाजिक संस्था को सौंप दिया गया है।



अफेयर का पता चला तो करा दिया निकाह



नाबालिग पीड़िता और दूल्हा एक ही इलाके में रहते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इसके बाद लड़के के परिवार ने शादी के लिए दबाव बनाया। नाबालिग लड़की के पिता नहीं हैं इसलिए मां पर दबाव बनाकर लड़के वालों ने 15 साल की लड़की का निकाह करा दिया। इसके बाद पीड़िता के साथ लड़के ने मारपीट की। पूरे मामले की शिकायत खजराना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की।



आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के दस्तावेज जब्त करेगी पुलिस



TI दिनेश वर्मा ने बताया कि बुधवार को एंटी चाइल्ड मैरिज स्क्वॉड के अधिकारी महेन्द्र पाठक ने बाल विवाह की शिकायत की थी। 4 जुलाई 2021 को बाल विवाह कराया गया था। पुलिस ने मौलाना मोहम्मद इरफान, 19 साल का दूल्हा और उसके रिश्तेदार अरबाज, शाहरुख, साजिद और राशिदा के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों का कहना है कि लड़की बालिग है इसलिए उसकी सही उम्र पता करने के लिए पुलिस लड़की के स्कूल के दस्तावेज जब्त करेगी।


MP News बाल विवाह इंदौर MP child marriage मध्यप्रदेश की खबरें 6 आरोपी गिरफ़्तार मौलवी arrested मध्यप्रदेश 6 accused cleric Indore
Advertisment