रीवा में नाबालिग से रेप केस में बरी हुए आरोपी ने दोबारा उसी लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रीवा में नाबालिग से रेप केस में बरी हुए आरोपी ने दोबारा उसी लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अविनाश तिवारी, REWA. रीवा में एक आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। रेप के आरोप में जेल से बरी होने के बाद उसने दोबारा उसी लड़की के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर दोबारा लड़की के साथ संबंध बनाए और जब वो गर्भवती हो गई तो आरोपी शादी से मुकर गया। इसके बाद युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोबारा रेप के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



पहले समझौता किया फिर गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा



घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने जेल से छूटने के बाद लड़की के साथ समझौता कर लिया और संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने दोबारा पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया और पुलिस ने दोबारा आरोपी को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।



मामले में पुलिस ने फौरन लिया एक्शन



ऐसे गंभीर मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि मामले में जब लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तो जांच करने के बाद फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


MP News मध्यप्रदेश की खबरें crime news Rewa News जेल से छूटे आरोपी ने दोबारा किया रेप रीवा में नाबालिग लड़की के साथ रेप same girl raped again Accused released from jail raped again Rape with minor girl in Rewa रीवा की खबरें