छेड़छाड़ का विरोध: 13 साल की बच्ची के माता-पिता को सरेराह पीटा, 3 के खिलाफ FIR

author-image
एडिट
New Update
छेड़छाड़ का विरोध: 13 साल की बच्ची के माता-पिता को सरेराह पीटा, 3 के खिलाफ FIR

भोपाल. मध्यप्रदेश में एक 13 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की ने यह बात जब घरवालों को बताया तो पेरेंट्स लड़कों से बात करने गए। लड़को ने पहले तो बदतमीजी फिर लड़की के माता- पिता को पीटा।

माता- पिता से की मारपीट

1 अगस्त की रात बच्ची किराने की दुकान पर कुछ लेने आई थी। इसी दौरान कुछ मनचलों ने लड़की के साथ बदसलूकी की। लड़की ने घरवालों को बताया तो माता- पिता लड़को को समझाने के लिए पहुंचे। लड़कों को यह बात अच्छी नहीं लगी और उन्होंने पहले लड़की के पिता को पीटा। जब मां बीच- बचाव करने आई तो मां को भी पीटा ।

आरोपियों की तालाश में जुटी

तीनों लड़के कॉलेज में पढ़ते हैं। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। तीनों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, लंबे वक्त से यह महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कस रहे थे।

13 year old child mole stated goons Bhopal