प्लेन के बिजनेस क्लास में महिला से रेप, लंदन जा रही थी फ्लाइट

author-image
jagrati barsaley
एडिट
New Update
प्लेन के बिजनेस क्लास में महिला से रेप, लंदन जा रही थी फ्लाइट

अमेरिका के न्यूजर्सी से लंदन आ रही यूनाइटेड एयरलाइंस की ओवरनाइट फ्लाइट में एक महिला से रेप हुआ। घटना 31 जनवरी की है। लेकिन मामला अब सामने आया है। हालांकि आरोपी को फ्लाइट के लैंड होते ही हीथ्रो एयरपोर्ट में गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे जमानत भी दे दी गई।





ये है मामला: रिपोर्ट्स के मुताबिक ओवरनाइट फ्लाइट में 40 साल का एक ब्रिटिश नागरिक विक्टिम दोनों ही बिजनेस क्लास में सफर कर रहे थे। बाकी पैसेंजर गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान रात में आरोपी ने महिला के साथ जबरन संबंध बनाए। महिला ने इस घटना की जानकारी फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी। क्रू ने पुलिस से संपर्क किया और लैंडिंग के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया।





घटना से पहले हुई थी दोनों की बातचीत: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे शुरुआती पूछताछ की और फ्लाइट में जाकर सबूत जुटाए। बाद में आरोपी को जांच जारी रहने तक जमानत पर रिहा कर दिया। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। फ्लाइट रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी शख्स और महिला अलग-अलग रो यानी कतारों में बैठे थे। घटना के पहले उन्हें आपस में बातचीत करते भी देखा गया था। इसके कुछ देर बाद यह वारदात हुई। 



अमेरिका महिला से दुष्कर्म लंदन raped New jersy London flight British man United Airlines फ्लाइट में रेप न्यूजर्सी बिजनेस क्लास