छिंदवाड़ा: महिला का निर्वस्त्र मिला शव, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
छिंदवाड़ा: महिला का निर्वस्त्र मिला शव, आरोपी ने प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

CHHINDWARA. छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां उमरेठ थाना क्षेत्र के बिजोरी गुमाई गांव में बकरी के कोठे में निर्वस्त्र महिला का शव मिला। महिला के गुप्तांग में गहरे घाव थे। गुप्तांग में लकड़ी डालने की बात समाने आई है। महिला दो-तीन दिनों से बीमार थी। परिजनों ने उसका इलाज भी कराया था। बुधवार दोपहर वह खाना खाकर सोई थी, शाम को उसके परिजनों ने लहुलुहान हालत में उसे बकरी के कोठे में निर्वस्त्र पाया। घटना के समय घर में महिला और उसका पति ही मौजूद था। पति नशे की हालत में था।



पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द: 

महिला के सिर और गले में चोट के निशान मिले। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। दोपहर बाद महिला का शव परासिया लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों की टीम ने किया। महिला के गुप्तांगों में लकड़ी डाले जाने की बात सामने आई है। एसडीओपी अनिल शुक्ला ने कहा कि महिला सरिता मर्सकोले पति कलीराम मर्सकोले का शव घर में पाया गया है, मामले की जांच की जा रही है।



महिला के पति पर संदेह

पुलिस को महिला के पति पर संदेह है। घर में वह नशे में धुत्त हालत में था। पुलिस को संदेह है कि महिला का पति ही इस मामले में आरोपी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


एमपी क्राइम रेट Madhya Pradesh MP Crime News छिंदवाड़ा रेप छिंदवाड़ा न्यूज एमपी रेप केस chhindwara rape rape case in mp Chhindwara News मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश क्राइम न्यूज Mp news in hindi मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज mp crime rate