'ड्रीम गर्ल' शादी के सपने दिखाती थीं, 50 शहरों के 1400 लोगों को ठगा, 6 गिरफ्तार

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
'ड्रीम गर्ल' शादी के सपने दिखाती थीं, 50 शहरों के 1400 लोगों को ठगा, 6 गिरफ्तार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यहां पुलिस ने 4 लड़कियों समेत गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आदर्श कॉलोनी में रिश्ते डॉट कॉम नाम से संचालित फर्जी मेट्रीमोनियल कॉल सेन्टर पर कार्रवाई की। यहां 2 लड़कियां ग्राहकों से बात करते हुए मिली। यह इंटरस्टेट गैंग देश के 11 राज्यों में ठगी कर चुका है। गैंग के लोगों ने करीब 50 शहरों में 1400 लोगों को ठगा है। इनकी ठगी का शिकार होने वाले लोगों में पुलिस अधिकारी, वकील, डॉक्टर जैसे पढ़े लिखे पेशे वाले भी शामिल हैं। 



7-8 महीनों से चल रहा था गिरोह: पूछताछ में लड़कियों ने खुलासा किया कि वे बीते 7-8 महीनों से यहां काम कर रही हैं। यहां भी लड़कियों को संचालिका द्वारा मोबाइल और सिम दिए गए हैं। कॉल सेंटर से लड़कियां ऐसे लोगों को कॉल करती थीं जिन्होंने कभी वेबसाइट पर विजिट की थी या सर्च किया था। इसके बाद उनको शादी के लिए उनके पसंद का लड़का या लड़की दिलाने का सपना दिखाती थीं। ग्राहकों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे जमा कराए जाते थे। ये रकम 5500 रुपए से 11 हजार रुपए तक होती थी। बाद में उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता था। 



इन राज्यों में ठगी: क्राइम ब्रांच की टीम को रजिस्टर से देश के करीब 14 लोगों के साथ मेट्रीमोनियल साइट के जरिए ठगी की जानकारी मिली है। इनमें से ज्यादातर उप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड एवं झारखण्ड़ के लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल 30 से 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इन सभी से बड़ी संख्या में रजिस्टर, लैपटॉप, 25 मोबाइल, 40 सिम कार्ड, तीन कम्प्यूटर मिले हैं। इनकी पड़ताल के बाद कई और खुलासे हो सकते हैं। 


ग्वालियर Gwalior Dream girl Gang Marriage Crime ठगी ड्रीम गर्ल मेट्रीमोनियरल साइट matrimonial fruad
Advertisment