300 Kg गांजे की तस्करी: CG-ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ाया 15 लाख का गांजा,2 तस्कर अरेस्ट

author-image
एडिट
New Update
300 Kg गांजे की तस्करी: CG-ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ाया 15 लाख का गांजा,2 तस्कर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है।  छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर लगभग 300 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। 



15 लाख का गांजा पकड़ाया: मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।  गुरुवार( 6 जनवरी) को दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश कर जले भी भेज दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी 2 तस्कर बोलेरो और एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करने वाले हैं। टीम ने तारापुर गांव के पास घेराबंदी कर तस्करों को धरदबोचा। 



ट्रक से छिपा रखा था गांजा: मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस लगातार चेकिंग कर ही रही थी। वहीं ओडिशा से आने वाले सभी ट्रकों की भी तलाशी ली जा रही थी। इस बीच एक ट्रक में सामानों के बीच तस्कर ने 185 किलो गांजा छिपा कर रखा हुआ था। जिसे जवानों ने बरामद कर लिया। गांजे की कीमत करीब  9.25 लाख रुपए बताई जा रही है। जवानों ने एक बोलेरो में से लगभग 5.75 लाख रुपए का 115 किलो गांजा भी बरामद किया।


Baster ganja smuggler chhatisgarh 300 Kg Ganja
Advertisment