CG में सफेद चंदन की तस्करी, 100 किलो सफेद चंदन जब्त, ये था आरोपियों का प्लान

author-image
jagrati barsaley
एडिट
New Update
CG में सफेद चंदन की तस्करी, 100 किलो सफेद चंदन जब्त, ये था आरोपियों का प्लान

पुष्पा मूवी की तरह छत्तीसगढ़ में सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी करने का मामला सामने आया है। तस्कर तो पुलिस के चंगुल से बच निकले, लेकिन चंदन की 100 किलो से सफेद चंदन जब्त किया गया है।चंदन की इस लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है।



तस्करों पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार: पुलिस ने दो-दो फीट की 100 किलो चंदन लकड़ी बरामद किया है। रतनपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जिले गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही तथा कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ों की उपज होती है। बुधवार को सूचना मिली कि दो युवक नया बस स्टैंड रतनपुर में बोरियों में सफेद चंदन की लकड़ी लेकर उत्तर प्रदेश जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं।



उत्तर प्रदेश की ओर तस्करी की आशंका: 2-2 फीट लंबाई के कुल 15 नग सफेद चंदन की लकड़ी बरामद की गई है। सफेद चंदन की लकड़ी की कटाई एवं परिवहन भारतीय वन अधिनियम अंतर्गत प्रतिबंधित एवं दंडनीय है। सफेद चंदन का उपयोग औषधि सौंदर्य प्रसाधन एवं धार्मिक कार्यों में किया जाता है। छत्तीसगढ़ में चंदन दुर्लभ है। पुलिस को ऐसा अनुमान है कि अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर चंदन लकड़ी को उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।


सफेद चंदन चंदन तस्करी पुष्पा wood smuggling White sandalwood Pushpa smuggling कोरिया अमरकंटक तस्कर smuggler बिलासपुर chhatisgarh गौरेला