JABALPUR:नकली सोना बेचने आए दंपति गिरफ्तार, ठगी करने बिहार से आए थे जबलपुर

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
JABALPUR:नकली सोना बेचने आए दंपति गिरफ्तार, ठगी करने बिहार से आए थे जबलपुर

Jabalpur. जबलपुर पुलिस ने नकली सोने से बना हार बेचने की फिराक में बिहार से जबलपुर आए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दोनों शहर के सर्राफा मार्केट में स्थित एक दुकान में हार बेचने पहुंचे और औने पौने दाम में सौदा करने राजी हो गए। व्यापारी को शक हुआ तो उसके सोने का टंच किया जो नकली निकला। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने ठग दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। 





टंच में निकला 40 प्रतिशत




पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जितेश सुहाने पिता उमाकांत सुहाने निवासी कमानिया गेट थाना कोतवाली ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि राजौन, बिहार निवासी धर्मेश शाह पिता गोपाल शाह और महिला संगीता बेबी उर्फ किरन बेबी उसके पास सोना बेंचने आए थे। सोना चेक करने पर करीब 40 प्रतिशत निकला, जो नकली था। दोनों उक्त सोने से संबंधित कोई रसीद भी नहीं दे सके। जिसके बाद सूचना मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।




झांसे में लेकर लगाते हैं चपत




बताया जाता है कि दोनों पकड़े गए ठग बिहार से नकली सोना लाकर पूरे प्रदेश में घूम.घूमकर बेंचते है और जब तक लोगों को सच्चाई का पता लगता है तब तक बिहारी गैंग चंपत हो जाती थी। संभावना जताई जा रही है कि ठग दंपति ने और भी व्यापारियों को चूना लगाया है। जिसके संबंध में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

 


जबलपुर Thug Bihar Jabalpur थाना कोतवाली बिहारी गैंग Jabalpur News नकली सोने से बना हार सर्राफा मार्केट ठग दम्पति FAKE GOLD
Advertisment