रिश्ते तार-तार: 14 साल की किशोरी के साथ कजन ने किया रेप, नवजात की मौत के बाद खुलासा

author-image
एडिट
New Update
रिश्ते तार-तार: 14 साल की किशोरी के साथ कजन ने किया रेप, नवजात की मौत के बाद खुलासा

अशोकनगर. मध्य प्रदेश में रेप के मामले एक बार बढ़ने लगे है। जबलपुर के बाद अशोकनगर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां 14 साल की किशोरी के साथ उसके कजन ने पहले रेप किया, बाद में उसके दोस्तों ने भी किशोरी के साथ ज्यादती की। पिछले 9 महीनों से किशोरी के साथ शोषण हो रहा था। 20 सितंबर को कुएं में नवजात बच्चे का शव मिलने से पूरा मामला सामने आया। मामले में 5 की गिरफ्तारी हुई है, 2 आरोपी नाबालिग हैं।

दोस्तों के साथ भी रिश्ते बनाने को मजबूर किया

14 साल की किशोरी प्रेग्नेंट थी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि पिछले 9 महीने से उसके साथ रेप हो रहा है। किशोरी के कजन ने उसके साथ रेप किया था। बाद में धमकी दी थी किसी को बताने पर हत्या कर देगा। कजन यहीं नहीं रुका, उसने किशोरी को उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस बारे में उसने किसी को नहीं बताया था। जब बच्चा मिला तो पुलिस तफ्तीश करते हुए लड़की के पास पहुंची और लड़की ने पूरा मामला से पर्दा उठा दिया।

बच्चे को कुएं में फेंकने के बाद मामला सामने आया

बच्ची की मां की मौत लंबे वक्त पहले हो चुकी है। पिता खेत में मजदूरी करते है। उन्हें पता ही नहीं था कि किशोरी के साथ क्या हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि 20 सितंबर को उसे दर्द उठा, शौच के बहाने खेत चली गई। वहीं उसने बच्चे को जन्म दिया। डिलिवरी होने के बाद उसने बच्चे को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Madhya Pradesh Ashoknagar cousin rape 14 year old child rape