लड़की ने बात बंद की तो लड़के ने गोली मार दी, गिरफ्तार, घटना के समय मां-भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी 11वीं की छात्रा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
लड़की ने बात बंद की तो लड़के ने गोली मार दी, गिरफ्तार, घटना के समय मां-भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी 11वीं की छात्रा

NEW DELHI. दक्षिणी दिल्ली में एक गोलीकांड सामने आया है। यहां के संगम विहार इलाके में 25 अगस्त को एक लड़के ने 11वीं छात्रा को गोली मार दी थी। अब आरोपी अमानत अली को फिलहाल अरेस्ट कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले छात्रा ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था।



जब गोली मारी, तब आरोपी दोस्तों के साथ था



आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जब लड़की ने बात करना बंद कर दिया तो उसने छात्रा की जान लेने का फैसला कर लिया। आरोपी अमानत ने अपने सहयोगियों बॉबी और पवन से संपर्क किया। घटना के समय पीड़ित स्कूल से घर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में रोककर गोली मार दी और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उसका इलाज जारी है।



पीछे से मारी गोली



पुलिस के मुताबिक, छात्रा संगम विहार की गली नंबर 6 ए, ई-ब्लॉक में रहती है। वह अपने भाई के साथ कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। 25 अगस्त की दोपहर में वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ स्कूल से लौट रही थी। जब वह बी-ब्लाक के सामने पहुंची, तभी दो युवक पैदल आए और उसे पीछे से गोली मार दी, छात्रा वहीं गिर गई। आरोपी युवक कुछ दूरी पर खड़ी बाइक से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अरमान अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था।



झारखंड का दिल दहलाने वाला मामला



दुमका कांड देशभर में सुर्खियों में है। यहां भी एक नाबालिग छात्रा ने एक सिरफिरे से बात करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी, आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों पर पॉक्सो की धाराएं लगाई गई हैं और केस स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किया गया है।


the girl was not talking to boy fired girl while returning from school Dumka incident in Delhi boy shot the girl लड़के से बात नहीं कर रही थी लड़की स्कूल से लौटते वक्त लड़की पर गोली चलाई दिल्ली में भी दुमका कांड लड़के ने लड़की को गोली मारी