/sootr/media/post_banners/8d7290378023098f0ff7720f58ebfc9c714e7603aca11c566760236fbc7f76f7.jpeg)
उज्जैन. यहां एक पैसों के विवाद में बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने पिता से 600 रुपए की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर आरोपी ने लात घूंसो से जमकर पिटाई की। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
600 रुपए के लिए कर दी हत्या: खबर के मुताबिक मृतक सेवाराम वर्मा दूध का कारोबार करते थे। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा अलग रहता है जबकि छोटा बेटा उनके साथ रहता है। आरोपी अजय उनके काम में मदद करता था। दरअसल 16 मार्च की रात आरोपी ने अपने पिता से पैसों की मांग की। पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया जिसपर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिता को बेरहमी से पीटा। परिजन गंभीर हालत में पिता को हॉस्पिटल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पिता से अलग रहता है बड़ा बेटा: पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बाप-बेटे में पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मूलचंद के बड़े बेटे ने बताया कि वह करीब 10 साल से पिता से अलग रहता है। बड़े बेटे को पिता के घायल होने पर वारदात का पता चला।