पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी पर चलेगा हत्या के प्रयास का केस

author-image
Lalit Upmanyu
एडिट
New Update
पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी पर चलेगा हत्या के प्रयास का केस

Indore. पूर्व पार्षद पर गोली चलाने के आरोप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार विधायक रहे अश्विन जोशी पर हत्या के प्रयास का केस चलेगा। कोर्ट ने इस मामले में आरोप तय कर दिए हैं।

 घटना 4 मई 2006 रात करीब 12 बजे की है। फरियादी पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी पर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के सामने कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें रिवाल्वर से फायर भी हुआ था। संयोगितागंज पुलिस ने इस मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी  और अन्य पर धारा 307, 34 के तहत केस दर्ज किया था। उधर कोर्ट में जोशी ने तर्क दिया कि जिस समय घटना हुई वे मौके पर नहीं थे। इस पर कोर्ट ने कहा कि वे मौके पर थे या नहीं यह इस प्रकरण में निर्धारित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने यह भी कहा कि अभियोजन ने अभिलेख में जो सामग्री उपलब्ध कराई है उसमें जोशी पर धारा 307 का प्रकरण चलने के पर्याप्त आधार हैं, इसलिए प्रकरण चलाया जाए।

 



तीन बार विधायक रह चुके हैं जोशी



अश्विन जोशी इंदौर की विधानसभा क्रमांक तीन से पांच बार विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं इनमें से तीन बार लगातार विधायक चुने गए, हालांकि पिछले दो चुनाव वे हार चुके हैं। वे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे महेश जोशी के भतीजे हैं। वहीं उनके खिलाफ केस करवाने वाले मुन्ना अंसारी भी कांग्रेस से पार्षद रह चुके हैं। वे भी तीन नंबर विधानसभा से बसपा सेचुनाव भी लड़ चुके हैं। दोनों के बीच लंबे समय से अदावत चल रही है।


पूर्व 16 साल Court अंसारी मुन्ना हमला पार्षद CONGRESS गोली ex MLA Case joshi ashwin attack 2006 जानलेवा Indore