बैतूल: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, 4 मौत, 25 से 30 लोग घायल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
बैतूल: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, 4 मौत, 25 से 30 लोग घायल

Betul. बैतूल जिले के भीमपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर भीमपुर पुलिस और चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।









ट्रॉली के नीचे दबने से मौत





जानकारी के अनुसार, आदर्श धनोरा निवासी सुंदर लाल सलाम ने नया ट्रैक्टर खरीदा था। नए ट्रैक्टर की पूजा अर्चना करने केसिया के पास स्थित धार्मिक स्थल नाला देव गए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में ग्रामीण बैठे थे। कार्यक्रम निपटने के बाद ये लोग वापस लौट रहे थे। इसी बीच आदर्श धनोरा के पास बागदेव नामक स्थान पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में दबने से आदर्श धनोरा निवासी शांति लाल सिंह सालमे, कला साहबू सालमे, करिश्मा लाल सिंह सालमे और खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी निहाल मनीष इवने की मौत हो गई।









ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, कई भर्ती





हादसे में 25 से 30 लोग घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को भीमपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चिचोली पुलिस ने बताया कि आदर्श गांव निवासी एक शख्स ने नया ट्रैक्टर खरीदा था। इसकी पूजा करने के लिए वे केरिया के पास धार्मिक स्थल पर ले गए थे। वापस आने के दौरान भीमपुर के पास खैरी में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 घायल हो गए।



 



Betul News Madhya Pradesh मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी बैतूल न्यूज 25 घायल बैतूल हादसा सड़क हादसे में 4 मौत बैतूल रोड एक्सीडेंट 25 injured in betul accident मध्यप्रदेश Mp news in hindi 4 died in accident betul road accident