Gwalior: एक दिन में 4 रेप केस, दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पति पर लगाए आरोप

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
Gwalior: एक दिन में 4 रेप केस, दो महिलाओं ने एक-दूसरे के पति पर लगाए आरोप

Gwalior. ग्वालियर जिले के अगल-अगल थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में दुष्कर्म के 4 मामले सामने आए हैं। इनमें दो मामले शहर के कंपू, जनकगंज तो दो मामले डबरा में दर्ज किए गए हैं। चारों मामलों में वारदात को अंजाम देने वाले करीबी हैं। कंपू में छात्रा से दुष्कर्म करने वालों ने पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की फिर कॉलेज के सामने से उसका अपहरण कर लिया। 





इसके बाद यूपी में ले जाकर रेप किया। डबरा में पति के दोस्तों ने एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। डबरा के एक और मामले में पहले मामले के आरोपी की पत्नी ने पीड़िता के पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। रेप की क्रॉस मामला पहली बार दर्ज हुआ है। पुलिस ने इन मामलों के थाने पहुंचने के बाद FIR दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 





पति घायल है, मिलने चलो- कहकर किया रेप





डबरा में रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। महिला ने थाने आकर शिकायत की कि 16 मई को वह जब घर पर अकेली थी, उसी दौरान घर के पास रहने वाले दो लोग बाइक लेकर घर आए। मुझे बताया कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में पति घायल है और वह अस्पताल में बुला रहे हैं। 





एक्सीडेंट की बात सुनकर महिला घबरा गई और दोनों के साथ अस्पताल जाने के लिए बाइक पर सवार हो गई। इसके बाद दोनों उसे सिमरिया टेकरी लेकर पहुंचे और सुनसान इलाका देख पहले एक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वहीं दूसरा उसके साथ जोर जबरदस्ती कर पाता उससे पहले पीड़िता का शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों उसे छोडकर भाग निकले। पीड़िता बदनामी के डर से चुप रही, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करने लगे तो 11 जून को पीड़िता डबरा थाने पहुंची। 





पड़ोसी ने घर में घुसकर किया रेप





डबरा इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय शादीशुदा महिला ने थाने में शिकायत की कि 29 मई को जब वह घर में अकेली थी तभी पास में रहने वाला एक शख्स घर में आ घुस आया। उसने विरोध किया तो उसके मुंह को हाथ से दबाकर उसे चुप करा दिया। उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं न्यूड फोटो ले लिए। उसके बाद से लगातार आरोपी उसे जान से मारने की धमकी व समाज में बदनाम करने की बात कहकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। 





आरोपी दुष्कर्म के पहले मामले में पीड़िता का पति है। वहीं पीड़िता उस पर मामला दर्ज कराने वाली उसी घटना के एक मुख्य आरोपी की पत्नी है। मामला दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए भी किया गया हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।





फेसबुक पर दोस्ती, राजस्थान-यूपी में रेप





ग्वालियर में दतिया से पढ़ाई के लिए आई 22 वर्षीय छात्रा को सौरभ सिसौदिया अपहरण कर के राजस्थान और यूपी लेकर पहुंचा। वहां उसके साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो उसे जान से मार देगा। किसी तरह छात्रा वहां से ग्वालियर लौटी। 





पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उससकी फेसबुक पर सौरभ से दोस्ती हुई थी। कुछ ही दिन में दोस्ती गहरी हो गई। 6 जून शाम 5.30 बजे जब छात्रा केआरजी कॉलेज के सामने ऑटो स्टेंड पर खड़ी थी। तभी सौरभ उसके पास आया और उसे लिफ्ट ऑफर की। इसके बाद वह उसका अपहरण कर ले गया। उसे राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शहरों में ले जाकर बंधक बनाकर रखा और बार-बार दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता 10 जून को वह छूटकर ग्वालियर पहुंची और 11 जून को कंपू थाने पहुंची। यहां पुलिस ने अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया है।





रेप के बाद ब्लैकमेल कर बार-बार दुष्कर्म





शहर जनकगंज स्थित गंजीवाला मोहल्ले में चौथी रेप की घटना सामने आई है। 24 वर्षीय पीड़िता ने जनकगंज थाने पहुंचकर शिकायत की कि उसके घर के पास ही रहने वाला पंकज कुशवाह से उसकी अच्छी दोस्ती थी। उसने उससे शादी करने का वादा किया था। एक दिन उसने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब भी वह उससे शादी करने की बात कहती तो वह जल्द ही शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 





जब पीड़िता ने उस पर दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता 11 जून की रात थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।





पुलिस कर रही जांच





एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि डबरा के दोनों मामले दो महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर ही लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। शहर के दोनों मामलों में पीड़िताओं की आरोपियों से पहचान थी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Gwalior rape case rape cases in MP four women raped rape cases in Gwalior four rapes Rape incidents in Madhya Pradesh Madhya Pradesh दुष्कर्म के केस Gwalior News एमपी में रेप दुष्कर्म के मामले ग्वालियर में चार बलात्कार मध्य प्रदेश में रेप FOUR RAPE IN GWALIOR Mp news in hindi