सुब्रत रॉय और पत्नी पर धोखाधड़ी का केस: आरोप- FD पूरी होने पर 4.45 लाख नहीं देने का आरोप

author-image
एडिट
New Update
सुब्रत रॉय और पत्नी पर धोखाधड़ी का केस: आरोप- FD पूरी होने पर 4.45 लाख नहीं देने का आरोप

गुना. यहां सिटी कोतवाली में सहारा प्रमुख (Sahara Chief) सुब्रत रॉय और पत्नी स्वप्ना पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले में 3 अन्य आरोपी भी बनाए गए हैं। इससे एक दिन पहले 13 अक्टूबर को कंपनी के 2 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। गुना की रहने वाली सीमा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की।

FD के पैसे नहीं मिल पाए

सीमा शर्मा ने सहारा इंडिया की एक ब्रांच में 2018 में 1 लाख 70 हजार रुपए फिक्स्ड डिपाजिट (FD) कराए थे। एफडी 3 साल के लिए कराई थी। 2021 में FD मैच्योर हो गई। समयावधि पूर्ण होने के बाद भी सहारा इंडिया ब्रांच के मैनेजर शंकरचरण श्रीवास्तव ने पैसे नहीं दिए। मांगने पर वे टालमटोल करते रहे।

सीमा ने कई बार दफ्तर के चक्कर काटे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीमा ने कहा कि सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय, उनकी पत्नी सहारा इंडिया परिवार की वाइस चेयर पर्सन स्वप्ना रॉय समेत कंपनी के अन्य लोग उनके 4 लाख 45 हजार रुपए को हड़पना चाहते हैं।

5 पर केस दर्ज

कोतवाली में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। FIR में चेयरमैन सुब्रत, पत्नी स्वप्ना, सहारा इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग वर्कर जेबी रॉय, डिप्टी मैनेजिंग वर्कर ओपी श्रीवास्तव और गुना के मैनेजर शंकरचरण श्रीवास्तव को आरोपी बनाया गया। 

थोखाधड़ी का केस गुना में सहारा प्रमुख पर केस Fixed Deposit 4.45 lakhs wife Allegation Subrata Roy MP The Sootr Fraud case guna