ग्वालियर में धर्म पिता की करतूत: 12 साल की लड़की को गोद लेकर हैवानियत की कोशिश

author-image
एडिट
New Update
ग्वालियर में धर्म पिता की करतूत: 12 साल की लड़की को गोद लेकर हैवानियत की कोशिश

ग्वालियर (gwalior) में एक धर्म पिता की करतूत का खुलासा हुआ है। आरोपी सराफा कारोबारी की 10 साल से कोई संतान नहीं थी। इसलिए उसने 12 साल की लड़की को गोद (adopted girl) लिया। लेकिन लड़की के घर आते ही आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पहले तो किशोरी आरोपी की हरकतों को बर्दाश्त करती रही। लेकिन जब आरोपी नहीं माना तो किशोरी ने बालिका गृह में इसकी शिकायत (fir) की। घटना के बाद से ही आरोपी दंपत्ति फरार है।

बलिका गृह की मैडम को बताई करतूत

जनकगंज के गोल पहाड़िया निवासी एक सराफा कारोबारी ने लड़की को गोद लिया। परिवार आर्थिक रूप से संपन्न है। इस कारण आवेदन के डेढ़ साल बाद 5 अगस्त को किशोरी को गोद लेकर घर ले आए। इसके अगले दिन से ही आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने 11 अगस्त को इसकी आपबीति बालिका गृह की मैडम को सुनाई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ जनकगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।  

बालिका गृह के टिप्स से बची लड़की

लड़की को बालिका गृह में टिप्स सिखाए गए थे। जिसके कारण जब आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू किया तो उसने टिप्स के सहारे इसका विरोध किया। लड़की ने आरोपी के पेट में एक लात भी मारी थी। जिसके बाद उसकी हरकतें थोड़ी कम हुई थी। 

ग्वालियर गोद ली बेटी के साथ अश्लील हरकत adopted children crime gwalior rape attempt क्राइम The Sootr