छत्तीगढ़: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, गला घोंटकर किया मर्डर

author-image
एडिट
New Update

छत्तीगढ़: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, गला घोंटकर किया मर्डर

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बुधवार को एक पती ने अफेयर के शक के चलते बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई की पहले युवक ने पत्नी का सिर पत्थर की चक्की पर पटका। जब महिला बेहोश हो गई तो बच्चों के सामने ही उसका गला घोंट दिया। वारदात के बाद आरोपी पति गांव में घूमने के लिए निकल गया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी पर था शक

मामला कुकदूर क्षेत्र में ग्राम पंचायत सरईसेत के छिंदीपारा गांव का है।पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक साहू को संदेह था कि उसकी पत्नी सरस्वती साहू के अ‌वैध संबंध हैं। दोनों के दो बच्चे भी है। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर गांववालों को वारदात के पता चला। आरोपी से पुछताछ जारी है। 

murder husband kill wife chhatisgarh Kawardha