बार संचालक के बेटे ने असि. मैनेजर मंगेतर से 4 साल रेप किया, 40 लाख भी ऐंठे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
बार संचालक के बेटे ने असि. मैनेजर मंगेतर से 4 साल रेप किया, 40 लाख भी ऐंठे

इंदौर. यहां एक बार संचालक के बेटे पर असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी का महिला से परिचय बैंक में आने के दौरान हुआ था। उसने शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। इस दौरान पीड़ित से 40 लाख भी ऐंठ लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अरेस्ट नहीं हुआ है। 



TI ज्योति शर्मा के मुताबिक, विजयनगर में रहने वाली 40 वर्षीय पीड़ित महिला असिस्टेंट बैंक मैनेजर है। उसने 36 साल के कौस्तुभ सिंगारे के खिलाफ रेप और रुपए ठगने का केस दर्ज कराया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया था कि 2016 में पति से विवाद हो गया था। 2018 में उसका तलाक हो गया। उसका 10 साल का बेटा भी है। 2018 में आरोपी कौस्तुभ कस्टमर के रूप में बैंक आता-जाता था। इस दौरान दोनों की पहचान हुई और बातचीत होने लगी।



आरोपी की मां ने रिश्ता किया



तलाक के बाद कौस्तुभ ने शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद महिला को अपने परिवार से भी मिलवाया। कौस्तुभ की मां ने चांदी का सिक्का और अंगूठी देकर रिश्ता पक्का कर दिया। कौस्तुभ ने महिला से जल्द शादी करने के नाम पर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। महिला जब भी उससे शादी का बोलती, वह आर्थिक स्थिति कमजोर बता कर टाल देता। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पहले कमिश्नर को भी की थी। फिलहाल जांच चल रही है।



होटल में हुई थी घटना



पीड़ित ने बताया कि उसे आरोपी ने भंवरकुआं स्थित होटल 25 HOURS में ले जाकर भी शारीरिक संबंध बनाए। यहां उसका अश्लील वीडियो बनाकर फोटो भी ले लिए थे। एक हफ्ते पहले ही इस होटल को अवैध तरीके से निर्माण करने और रेप व छेड़छाड़ जैसे मामलों में नाम आने के बाद ढहा दिया गया।


Bar Owner Son कौस्तुभ सिंगारे असिस्टेंट बैंक मैनेजर बार मालिक का बेटा Kaustubh Singare Asst. Bank Manager इंदौर यौन उत्पीड़न Sexual Harassment रेप आरोपी तलाक Indore divorce Rape Accused