लव जिहाद: फिरोज ने राजू बनकर किया महिला का दुष्कर्म, MMS बनाकर धर्म बदलने का दवाब

author-image
एडिट
New Update
लव जिहाद: फिरोज ने राजू बनकर किया महिला का दुष्कर्म, MMS बनाकर धर्म बदलने का दवाब

बैतूल (Betul) के भैंसदेही इलाके की एक महिला ने शुक्रवार को थाने में एक मामला दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि फिरोज नाम के एक व्यक्ति ने राजू बनकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने उसका अश्लील एमएमएस (MMS) बनाकर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाया।

चाय में बेहोशी की दवा पिलाकर दुष्कर्म

शादीशुदा महिला का आरोप है कि वह बस से गांव आना-जाना करती थी। इसी दौरान फिरोज से उनकी मुलाकात हुई। फिरोज ने राजू बनकर महिला से दोस्ती की। इसके बाद फिरोज ने फरवरी 2020 में महिला को सोना घाटी क्षेत्र में ले गया। यहां आरोपी ने एक कमरे में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। 

धर्म बदलने का दवाब बनाया

महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने इसी दौरान वीडियो बना लिया। जिसे वायरल (viral) करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद फिरोज शादी और धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाने लगा। महिला ने बताया कि आरोपी ने पति को धमकी दी कि वह मुझसे शादी करना चाहता है। इसलिए उसे छोड़ दें। कोतवाली टीआई संतोष पन्द्रे ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। 

Betul News jihad Love-Jihad truck driver द सूत्र victim The sootr news love zihad Crime The Sootr the sootrnews rape betul rape case The Sutra News naseela padharth