लव ट्रायंगल: जब एक लड़के से हुआ 2 लड़कियों को प्यार, सड़क के बीच खूब चले लात-घूंसे

author-image
एडिट
New Update
लव ट्रायंगल: जब एक लड़के से हुआ 2 लड़कियों को प्यार, सड़क के बीच खूब चले लात-घूंसे

लव ट्राएंगल में अक्सर लड़कों के बीच टकराव की खबर तो सामने आती रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ऐसा मामला सामने आया है जहां एक लड़के के पीछे दो लड़कियां में जमकर बवाल हुआ। पहले 2 लड़कियों में कहासुनी हुआ, बाद में दोनों तरफ से और लड़कियां आ गईं। विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने जमकर एक-दूसरे पर घूंसे चलाए, बाल खींचा और रास्ते में चेन लेकर दौड़ाती रहीं। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने इन्हें समझाया, तब मामला शांत हुआ।

एक लड़के के चक्कर में भिड़ी लड़कियां

स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरा मामला लव ट्राएंगल से जुड़ा है। यहां बरम पारा में रहने वाली लड़की का किसी लड़के से प्यार करती है। उसी लड़के से शक्ति पारा में रहने वाली एक दूसरी लड़की को भी प्यार हो जाता है।जब इस बात का पता बरम रोड में रहने वाली लड़की को लगा तो उसने गुस्से में आकर फोन कर दूसरी लड़की को मिलने बुला लिया। दोनों के बीच विवाद हुआ  और नौबत मारपीट तक पहुंच गई

बरम रोड में सड़क के बीच यह हंगामा हुआ। रोड पर इस हंगामे को देख लोगों ने लड़कियों को रोकने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं मानी। 

1 boy 2 girls girls Fight Love Triangle ambikapur