10वीं छात्रा से गैंगरेप, 3 महीने तक एक लड़की का हैरेसमेंट, फिर सहेली की डिमांड

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
10वीं छात्रा से गैंगरेप, 3 महीने तक एक लड़की का हैरेसमेंट, फिर सहेली की डिमांड

Narsinghgarh. यहां 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों (आपस में दोस्त थे) ने ब्लैकमेल करके 3 महीने तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने छात्रा का वीडियो बनाया और धमकी देकर लगातार गैंगरेप करते रहे। इतना ही नहीं, पीड़ित से उसकी सहेली की भी मांग कर दी। बात से परेशान होकर पीड़ित ने ने परिवारवालों को घटना बताई, जिसके बाद FIR दर्ज हुई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक फरार है।



ये है मामला



TI रविंद्र चावरिया ने बताया कि 10वीं में पढ़ने वाली 15 साल की लड़की 18 अप्रैल को पिता के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। लड़की ने बताया कि आरोपी सुनील लववंशी को वह जानती थी। मार्च में सुनील ने फोन पर बात की। अगले दिन फिर उसका कॉल आया और उसने स्कूल के बाहर मिलने बुलाया। उसने कहा- चलो, तुम्हें आइसक्रीम खिलाकर लाता हूं। आइसक्रीम खिलाने के बहाने वह उसे बाइक से दोस्त समर लवंवशी के फूफा रामनारायण लववंशी के मकान में गया। जहां पर सुनील और समर ने दुष्कर्म किया।



वीडियो भी बनाया



आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो दिखाते हुए धमकाया कि जब भी बुलाएं चले आना, नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद 18 मार्च, 28 मार्च और 6 अप्रैल को आरोपियों ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। आखिरी दिन उनके साथ एक और लड़का था, उसने भी दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि अपनी सहेली को भी साथ लेकर आना। सहेली को साथ लाने का लगातार दबाब बनाने से पीड़ित परेशान हो गई और पूरी बात अपने पिता को बताई।



इन धाराओं में केस दर्ज



पुलिस ने धारा 366, 342, 376(2)(n), 376(3), 376(DA), 506,भादवि 3/4, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत 22 साल के आरोपी सुनील लववंशी और 19 साल के समर उर्फ सोनू लववंशी को गिरफ्तार किया है। तीसरा अन्य आरोपी अभी फरार है।


मध्य प्रदेश आरोपी गिरफ्तार नरसिंहगढ़ NARSINGHGARH MP victim वीडियो Accused Arrest स्टूडेंट पीड़ित GANGRAPE students गैंगरेप video