नई दिल्ली. यहां 5 आरोपियों को करोलबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग ईरानी गैंग के मेंबर हैं, जो अपने आप को CBI अधिकारी बताकर दिल्ली समेत कई राज्यों में फर्जीवाड़े को अंजाम देते थे। इन आरोपियों के खिलाफ उत्तरप्रदेश के जौनपुर, मध्यप्रदेश, दिल्ली के कई थानों में हत्या, लूटपाट जैसे संगीन मामले भी दर्ज थे।
ये हैं पांचों आरोपी
- 1. मोहब्बत अली उर्फ मोहम्मद साबिर हुसैन- भोपाल रेलवे स्टेशन के पास ईरानी मोहल्ले का रहने वाला है।
2. मोहम्मद काबिल उर्फ इमरान उर्फ इमरान हुसैन- मूल रूप से भोपाल का रहने वाला है। फिलहाल रायसेन की संजय नगर कॉलोनी में रह रहा था।
3. अनवर अली- यह भी मूलत: भोपाल का रहने वाला है। रायसेन की संजय नगर कॉलोनी में रह रहा था।
4. शौकत अली जाफरी- ये भी भोपाल का रहने वाला है। फिलहाल रायसेन के संजय नगर में रह रहा था।
5. मुख्तियार हुसैन- यह भी भोपाल निवासी है, पर रायसेन के संजय नगर में ठिकाना बनाए हुए था।
8 अगस्त को छतरपुर से भी इसी तरह की गिरफ्तारियां हुई थीं
मध्य प्रदेश पुलिस ने 8 अगस्त को 6 आरोपी गिरफ्तार किए थे। आरोपियों से 2 पिस्टल, 2 लग्जरी वाहन समेत पुलिस की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र बरामद हुए थे। आरोपियों ने छतरपुर के नौगांव में फर्जी CBI टीम बनाकर डिस्लरी संचालक से 2 लाख रुपए लूटे थे। बताया गया कि आरोपियों ने अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 से वारदातों को अंजाम देना सीखा था।