MLA का बेटा गिरफ्तार: रेप के आरोपी करण को 1 दिन की पुलिस रिमांड, 6 महीने से फरार था

author-image
एडिट
New Update
MLA का बेटा गिरफ्तार: रेप के आरोपी करण को 1 दिन की पुलिस रिमांड, 6 महीने से फरार था

इंदौर. मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल (Congress MLA Murli Morwal) के बेटे करण को 25 अक्टूबर देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। करण पर रेप का आरोप (Rape Accused Karan) है। कांग्रेस की नेता ने ही यह आरोप लगाया था। करण करीब 6 महीने से फरार (Absconding) था। उस पर 25 हजार का इनाम भी था। गिरफ्तारी के लिए करण के पोस्टर भी लगाए गए थे। पुलिस ने 26 अक्टूबर को मोरवाल को कोर्ट में पेश किया था, जहां कोर्ट ने करण को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

क्या था मामला?

मुरली मोरवाल उज्जैन के बड़नगर (Badnagar) से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) हैं। उनके बेटे करण पर एक युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया। युवती यूथ कांग्रेस से जुड़ी रही है। आरोप है कि करण ने युवती को शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़ित इंदौर की रहने वाली है।

मुझे कोई मदद नहीं मिल रही

पीड़ित ने पहले कहा था कि मुझे किसी से मदद नहीं मिल रही। वो (आरोपी करण मोरवाल) इतना पावरफुल है कि आप समझ नहीं सकते। वे लोग इस तरह की बात फैलाते हैं कि मेरा बेटा 10 दिन में छूट जाएगा। सब सेटिंग है। मुझे न्याय चाहिए। उसने एक के साथ नहीं, कई लड़कियों के साथ ऐसा किया है। मेरे पास सबूत हैं। उधर, मुरली मोरवाल ने कहा था कि पीड़ित को कोई खतरा नहीं है। मुझे कोर्ट पर भरोसा है। 

6 महीने से था फरार मध्य प्रदेश Madhya Pradesh विधायक का बेटा गिरफ्तार accused of rape रेप के आरोप में गिरफ्तार The Sootr Congress MLA Murli Morwal arrested son karan Morwal