खरगोन हिंसा : आज कर्फ्यू में मिल सकती है ढील, लोगों में दहशत का माहौल

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
खरगोन हिंसा : आज कर्फ्यू में मिल सकती है ढील, लोगों में दहशत का माहौल

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के दिन भड़की हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू 5वें दिन भी जारी है। हालातों को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले 3 दिन कर्फ्यू के साये में ही रहना होगा। वहीं आज से कर्फ्यू में कुछ ढील दिए जाने की भी उम्मीद है। इसमें महिलाओं को दो घंटे की छूट मिल सकती है। कर्फ्यू के दौरान सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं चालू हैं। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। वहीं लोग दहशत में हैं और प्रशासन लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला रहा है। इसके साथ ही कई इलाकों से पलायन की खबर भी सामने आ रही हैं।





रामनवमी को हुई थी हिंसा



खरगोन में रामनवमी के दिन निकल रहे जुलूस में डीजे बजाए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। जमकर पत्थरबाजी हुई, पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कई घरों और दुकानों में भी आग लगा दी गई. हालात बिगड़े तो कर्फ्यू लगा दिया गया. जिसके बाद से शहर में पुलिस प्रशासन सख्त है।





अब तक 100 लोगों की गिरफ्तारी



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक 100 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दंगाइयों की संपत्ति को जमींदोज किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर चार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी, 15 डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।





कर्फ्यू के बीच दहशत



हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कई क्षेत्रों के लोग अब भी दहशत में हैं और वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रामनवमी की रात को उनके घरों पर पथराव हुआ था और पेट्रोल पंप तक फेंके गए थे। वह रात अब भी उन्हें डराती है। कई परिवार और लोग अपना घर-मकान छोड़कर पलायन करने की तैयारी में हैं। 


police action मध्य प्रदेश Ram Navmi समुदाय रामनवमीं पुलिस कार्रवाई Communities MP खरगोन हिंसा BULLDOZER बुलडोजर Khargone Violence शिवराज सिंह चौहान मप्र सरकार SHIVRAJ SINGH CHOUHAN