योग से भोग तक: MP में सेक्स रैकेट पकड़ाया; सरगना अनुपमा के पॉलिटिकल कनेक्शन

author-image
एडिट
New Update
योग से भोग तक: MP में सेक्स रैकेट पकड़ाया; सरगना अनुपमा के पॉलिटिकल कनेक्शन

भोपाल. मध्य प्रदेश के सीहोर में एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) पकड़ाया है। इसमें 5 युवतियां और 4 लड़के पकड़ाए हैं। जिस्मफरोशी के धंधे को चलाने वाली सरगना भी पुलिस के हत्थे चढ़ी है। यह एक पार्टी की नेता है। चुनाव भी लड़ चुकी है। रैकेट बस स्टेंड के पास एक घर में चल रहा था। युवतियों को आपत्तिजनक हालत (objectionable condition) में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 7 नवंबर देर रात जब मकान में रेड की तो वहां तीन कमरों में टीवी, नशे और अय्याशी के सारे इंतजाम मिले। सरगना सीहोर में तत्कालीन अपर कलेक्टर की तरफ से नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में सम्मानित हो चुकी है। पांचों युवतियां भोपाल (Bhopal), वहीं चारों युवक सीहोर (Sehore) के रहने वाले हैं।

कौन है सरगना?

सरगना अनुपमा तिवारी के ट्विटर प्रोफाइल पर लिखा है- मुझे दूसरों की सेवा में मजा आता है। वह कई मंचों से सम्मानित भी हो चुकी है। अनुपमा 2015 में शिवसेना (Shivsena) के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष (Nagar Palika Adhyaksh) का चुनाव लड़ चुकी है। इसमें उसे बुरी तरह हार मिली थी। सिर्फ 694 वोट मिले थे। वह मध्य प्रदेश शिवसेना गोजन कल्याण संघ की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है। शराबबंदी पर भी अभियान चलाती रहती है। वह खुद को जर्नलिस्ट भी बताती है। 8 नवंबर 2017 को एक कार्यक्रम में अनुपमा ने कहा था- आज प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं हैं। छोटी बच्चियां वहशी दरिंदों का शिकार हो रही हैं। 

भोपाल से बुलाती थी लड़कियां

पकड़ी गई लड़कियां बैरागढ़ (भोपाल) से बुलाई गईं थी। लड़कियां मैनेजर इंदुलता के जरिए मकान पर आती थीं। हर कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते थे। अनुपमा मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली है। सीहोर में ससुराल है। वह तीन महीने पहले ही इंदौर से लौटी है। वहां वह डेढ़ साल रही। पति का 2018 में निधन हो चुका है।

दो कारें और कैश जब्त

एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि अनुपमा तिवारी के घर जिस्मफरोशी पकड़ी गई। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से 28 हजार 710 रुपए और दो कारें जब्त की गईं।

Sehore मध्य प्रदेश 4 पुरुष और 5 युवतियां गिरफ्तार सेक्स रैकेट पकड़ाया 4 men and 5 girls arrested caught MP Sex racket सीहोर The Sootr police