सांसद पर केस: BJD सांसद भर्तृहरि पर भोपाल में FIR, बहू बोली-दहेज के लिए प्रताड़ित करते है सास-ससुर

author-image
एडिट
New Update
सांसद पर केस:  BJD सांसद भर्तृहरि पर भोपाल में FIR, बहू बोली-दहेज के लिए प्रताड़ित करते है सास-ससुर

भोपाल. बीजेडी (बीजू जनता दल) के सांसद भर्तृहरि महताब के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज हुआ है। ओडिशा के सांसद भर्तृहरि के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला उनकी बहू ने दर्ज करवाया। पुलिस ने सांसद की पत्नी, बेटे को भी आरोपी बनाया है।

पूरा मामला क्या है

थाना प्रभारी अजीता नायर ने मीडिया को बताया कि महादेव परिसर में साक्षी ने केस दर्ज करवाया। उसका कहना है कि उसकी शादी साल 2016 में भर्तृहरि महताब के बेटे लोकरंजन से हुई थी। साक्षी ने दावा किया, शादी में उसके पिता ने करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए थे। शादी के कुछ माह बाद पति लोकरंजन और सास-ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। तंग आकर वह पिता के घर भोपाल आ गई। मामला कोर्ट तक पहुंचा ।

तंग आकर महिला थाना में केस दर्ज करवाया

साक्षी का कहना है, इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे रखने को राजी नहीं हुए। साल 2018 में वह नई दिल्ली स्थित एबी-94 शाहजहां रोड पर रहने गई। उसे घर से भगा दिया गया। सास-ससुर ने दरवाजे तक नहीं खोले। इस पर साक्षी वापस भोपाल आ गई। काफी दिनों तक इंतजार के बाद भी जब ससुराल पक्ष से उसे मदद की उम्मीद नहीं दिखी, तो महिला थाना भोपाल में शिकायत कर दी। जांच के बाद लोकरंजन, सास महाश्वेता, ससुर भर्तृहरि महताब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया गया है।

Odisha dowry act MP बीजेडी सांसद देहज प्रताड़ना ओडिशा बेटी The Sootr मध्यप्रदेश domestic violence