नाबालिग से घर में घुसकर रेप,चिल्लाई तो परिजन पहुंचे; दुष्कर्मी अस्पताल में भर्ती

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
नाबालिग से घर में घुसकर रेप,चिल्लाई तो परिजन पहुंचे; दुष्कर्मी अस्पताल में भर्ती

रमन अग्रवाल, सागर. यहां के मोतीनगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी का घर मोतीनगर के लेदरानाका इलाके में है। शिकायत में बताया कि रात में वह घर के बाहर बर्तन साफ कर रही थी। इसके बाद जब वह घर के अंदर गई। तभी बदोना का रहने वाले पुष्पेंद्र ठाकुर (28) पीछे से घर में घुस गया। यहां आरोपी ने किशोरी को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। 



परिजन मौके पर पहुंचे: किशोरी ने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन को देख आरोपी घटनास्थल से भागने लगा। इस दौरान आरोपी को कई चोटें आई है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नाबालिग के परिजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है, जिसके चलते उसे चोटें आई हैं। किशोरी आरोपी को पहले से जानती थी। 



आरोपी बीएमसी में भर्ती: आरोपी का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यहां से ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पुष्पेंद्र ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। सागर ASP विक्रम सिंह ने बताया कि ये पूरा घटनाक्रम रात का बताया जा रहा है। जिसमें आरोपी किशोरी के घर में आया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम में आरोपी को भी चोटें आई है। आरोपी की पसली और सिर में चोटें है। 


Sexual Assault क्राइम Sagar दुष्कर्म सागर Crime रेप rape motinagar thana बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज BMC