ट्रिपल मर्डर केस:ब्याज वसूलने की वजह से हुई हत्या, अब तक कई लोगों पर शक

author-image
एडिट
New Update
ट्रिपल मर्डर केस:ब्याज वसूलने की वजह से हुई हत्या, अब तक कई लोगों पर शक

ग्वालियर. ट्रिपल मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है। पुलिस को शक है कि ब्याजों के पैसों को लेकर हत्या की साजिश रची गई। 5 सितंबर को पाल परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रारंभिक जांच में केस हत्या का लग रहा था। पुलिस को पता चला कि जगदीश पाल बड़े पैमाने पर ब्याज देता था। उसने करीब 40 से 50 लोगों को ब्याज दिया हैं।

बुरी तरह से ली जान

पुलिस को शक है कि किसी ने ब्याज के लिए परिवार की हत्या की है। फिलहाल पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिल पाए। आस पास के लोगों से हो रही है पूछताछ। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि 2से 3 लोगों घर में घूसे होंगे। उन्होंने पहले जगदीश पाल को मारा, बदमाशों ने जगदीप के गले में पड़ा कलावा से उसकी जान ली। जगदीप की आवाज सुनकर उसकी पत्नी सरोज पाल उठ गई। बदमाशों ने सरोज पाल को 2 बार चाकू मारा। उठी हुई बेटी को भी गला घोंटकर मार दिया।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिलेगी जानकारी

पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज निकालनी शुरू कर दी है। कुछ लोगों के नाम पुलिस ने चिन्हित कर लिए है। सीसीटीवी दूर होने की वजह से ज्यादा क्लियर फुटेज नहीं  मिल पा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कबतक अपराधियों को पकड़ती है।

ग्वालियर मर्डर केस पैसे देना पड़ा भारी कई लोग शक के घेरे में ब्याज वसूलना many people are suspected due to collecting interest murder