पत्‍नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने कर दी हत्‍या, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन

author-image
एडिट
New Update
पत्‍नी ने खाना नहीं बनाया तो पति ने कर दी हत्‍या, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन

नर्मदापुरम. पिपरिया के ग्राम सांडिया में एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दंपत्ति के बीच खाना बनाने की बात पर शुक्रवार रात विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते देर रात आरोपित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की। गांव से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।





यह है पूरा मामला



जानकारी के मुताबिक, सांडिया निवासी पवन कतिया और उसकी पत्नी वर्षा के बीच अकसर विवाद होता रहता था। शराब के नशे में धुत्त होकर पवन शुक्रवार को घर पहुंचा और लड़ाई करने लगा। इसी दौरान उसने वर्षा से खाना मांगा। वर्षा ने जब खाने नहीं बनाने की बात कही तो दोनों के बीच में विवाद बढ़ गया। दोनों के बीच जब विवाद हो रहा था तब पवन की मां भी घर में मौजूद थी। रोज के विवाद के चलते मां बीच में नहीं आई। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ा कि पवन ने वर्षा के साथ मारपीट शुरू कर दी। वर्षा ने पवन की पिटाई का विरोध किया। तभी पवन ने पास में रखी कुल्हाड़ी से वर्षा पर हमला कर दिया, और गर्दन पर तीन से चार वार किए। जिसे वर्षा की गर्दन आधी कट कर झूल गई। हत्या करने के बाद आरोपित कुल्हाड़ी को वहीं फेंकर फरार हो गया था। 





आरोपी की मां ने की शिकायत



घर में मौजूद आरोपी की मां ने सांडिया चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुल्हाड़ी जब्त कर कार्रवाई शुरू की। फौरन पुलिस टीम को आरोपी की तलाश में भेजा गया। देर रात आरोपी गांव में ही छुपा मिला। वहीं सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


husband killed wife होशंगाबाद क्राइम न्यूज नर्मदापुरम क्राइम न्यूज Narmadapuram News in Hindi होशंगाबाद Narmadapuram Latest News नर्मदापुरम लेटेस्ट न्यूज Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Hoshangabad Crime News Narmadapuram Crime News Hindi News HOSHANGABAD मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पति ने पत्नी की हत्या की नर्मदापुरम न्यूज हिंदी