पन्ना की डॉक्टर को बंधक बनाया, लाखों रुपए और चेन लूटकर भागे बदमाश

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
पन्ना की डॉक्टर को बंधक बनाया, लाखों रुपए और चेन लूटकर भागे बदमाश

अरुण सिंह, Panna. पन्ना में चोरी और लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नजर बाग ग्राउंड के सामने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर मीना नामदेव के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। लुटेरों ने डॉक्टर का गला दबाकर बंधक बना लिया। लुटेरे लाखों रुपए और डॉक्टर के गले से चेन लूट ली।



मेन गेट का ताला तोड़ा, खिड़की काटकर घर में घुसे



देर रात डॉक्टर मीना नामदेव के मकान पर लुटेरों ने हमला बोल दिया। तीन लुटेरों ने डॉक्टर के घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और फिर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुस गए। एक आरोपी ने महिला डॉक्टर का मुंह, आंख बंद करके करीब एक घंटे तक बंधक बनाया। बाकी दोनों आरोपियों ने और दो लोगों ने घर की अलमारियों में रखा कैश, डॉक्टर के गले में पहनी हुई सोने की चेन लूट ली। इसके बाद आरोपी महिला डॉक्टर को एक कमरे में बंद कर किराएदार की बुलेट लेकर फरार हो गए। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर एडिशनल एसपी आरती सिंह और कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार सोनी के साथ मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। फिलहाल पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और अज्ञात लुटेरों की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।



30 लाख रुपए से ज्यादा लूटकर ले गए लुटेरे



डॉक्टर मीना नामदेव ने बताया कि रोजाना प्रैक्टिस में आने वाले नगद रुपए घर में रखे थे जो लाखों में थे। लुटेरों ने वे लूट लिए हैं। डॉक्टर का कहना है कि बदमाश करीब 30 लाख रुपए लूटकर ले गए हैं। फिलहाल किसी अधिकारी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


Doctor MP News मध्यप्रदेश की खबरें Panna MP लूट hostage robbed पुलिस police miscreants मध्यप्रदेश डॉक्टर पन्ना