धोखाधड़ी: शादी का झांसा देकर लड़के-लड़कियों से ऐसे ऐंठते थे पैसे, 5 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

author-image
एडिट
New Update
धोखाधड़ी: शादी का झांसा देकर लड़के-लड़कियों से ऐसे ऐंठते थे पैसे, 5 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

कोटा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। राजस्थान पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरों का पर्दाफाश किया है।लड़के, लड़कियों का ये गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। कोटा की नयापुरा थाना पुलिस ने इन गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया है। आरोपी अब तक लाखों रुपए की ठगी कर चुके है। पुलिस इनके खातों की डिटेल खंगाल रही है

लाखों की ठगी कर चुका गिरोह 

पुलिस के मुताबिक पिछले साल भर से कोटा में इन्होंने ठगी का नेटवर्क संचालित कर रखा था। बताया जा रहा है कि कोटा में एक दिसंबर को एक और ब्रांच का उद्घाटन होना था। उससे पहले ही ठगी के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने 5 लड़कियों और 3 लड़कों को पकड़ा है। इनके पास से 1 लैपटॉप,18 मोबाइल और रजिस्टर जब्त किया है। ।

ऐसे फंसाते थे लड़के-लड़कियों को  

बताया जा रहा है कि इस फर्जी मैरिज ब्यूरो में बकायदा कॉल सेंटर संचालित होता है। लड़कियां फर्जी फेसबुक आईडी से लोगों को फंसाती थीं। सभी आरोपी कीपैड मोबाइल यूज करते थे। गिरोह फर्जी आईडी से खरीदी गई सिम का इस्तेमाल करता था। कॉल सेंटर पर काम करने वाली महिलाएं फेसबुक आईडी पर शादी के इच्छुक लड़के और लड़कियों को कॉल करतीं। वॉट्सऐप पर इनका बायोडाटा मंगवातीं। फिर उस बायोडाटा से मिलता हुआ फर्जी बायोडाटा तैयार कर, उसी को वापस भेज देतीं। बायोडेटा में किसी का भी सुंदर फोटो एडिट करके भेज दिया जाता। 

विदेशियों से भी ठगे पैसे !

रजिस्ट्रेशन के नाम पर इच्छुक लड़के-लड़कियों से अपने अकाउंट में 2 से 21 हजार रुपए जमा करा लेते थे। बायोडेटा देखकर सामने वाली पार्टी झांसे में आ जाती। पैसे आने के बाद गिरोह फोन बंद कर लेता था। पूछताछ में पता चला कि लोगों से ठगे गए रुपए 7 ब्रांचों में जाता था। आरोपियों के पास मिले रजिस्टर में विदेशी लोगों के नंबर भी मिले है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Rajasthan Kota pretext of marriage Cheated fake marriage bureau