मर्डर केस: राम रहीम रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी करार, 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान संभव

author-image
एडिट
New Update
मर्डर केस: राम रहीम रणजीत सिंह हत्याकांड में दोषी करार, 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान संभव

चंडीगढ़. सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत (Special Court) ने रणजीत हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम सिंह समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत इस मामले में 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान कर सकती है। सुनवाई के दौरान राम रहीम के साथ एक अन्य आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए पेश किया गया। अन्य तीन आरोपियों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था।

19 साल बाद फैसला

डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को हत्या हो गई थी। CBI ने इस मामले की जांच की और स्पेशल कोर्ट में ही ट्रायल चला। घटना के 19 साल से अधिक समय बाद कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत 5 अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया है।

2003 में केस दर्ज हुआ था

CBI ने 3 दिसंबर 2003 को इस मामले में FIR दर्ज की थी। इससे पहले कोर्ट ने राम रहीम को 2 साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। राम रहीम फिलहाल रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। 

sentence सजा का ऐलान दोषी करार रणजीत सिंह मर्डर केस Ranjit Singh murder October 12 may be pronounced Ram Rahim Convicts हत्याकांड The Sootr राम रहीम