रीवा: आर्मीमैन ने आखिर क्यों मारी मां-बाप को गोली, 8 महीने पहले छोड़ी थी नौकरी

author-image
एडिट
New Update
रीवा: आर्मीमैन ने आखिर क्यों मारी मां-बाप को गोली,  8 महीने पहले छोड़ी थी नौकरी

रीवा में सेना के एक जवान ने आपसी विवाद के चलते अपने माता-पिता को गोली मार दी। घर वालों के मुतिबाक घर वालों का दावा है कि उसका मानसिक संतुलन बीते कई माह से सही नहीं चल रहा था। अक्सर कुछ न कुछ हरकतें करता रहता था। जिससे घर वाले परेशान रहते थे। पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।मां-बाप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सेना में दोबारा नहीं लौटा जवान 

घटना जिले के पिडरिया गांव की है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक पाण्डेय(29) 6 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। लेकिन 8 महीने पहले वह सेना से लौटा तो वापस नहीं ​गया। बीते कई माह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। 

जमीन विवाद को लेकर पिता पर तान दी बंदूक
 पिता अंबिका पाण्डेय ने बताया कि घटना के दिन आरोपी जमीन बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था, लेकिन उसकी मानसिक स्थित और बहू-पोते को देखते हुए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। गुस्से में आरोपी ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। ऐसे में बीच बचाव के लिए आई मां को भी आरोप ने भून दिया।  

Rewa army man rewa crime
Advertisment