रीवा: 3 कथित पत्रकारों पर रेप का केस, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रीवा: 3 कथित पत्रकारों पर रेप का केस, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

राकेश मिश्रा, Rewa. यहां एक युवती ने तीन कथित पत्रकारों पर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। एडिशनल एसपी से शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हैं।



घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया

 

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत पहले थाने में की, जब सुनवाई नही हुई तो एएसपी शिव कुमार वर्मा के पास पहुंचकर आपबीती सुनाई और केस दर्ज करने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 23 मई को सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया। 



पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उमेश सिंह (निवासी भदोही, उत्तर प्रदेश) पड़ोस में किराए से रहने आया था। इसके बाद उसका आना-जाना घर में होने लगा। 15 जुलाई 2015 को शाम साढ़े 5 बजे घर में अकेली पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण मैंने किसी से कुछ नहीं कहा। वह लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। इसी बीच 7 फरवरी 2022 को आरोपी उमेश सिंह अपने दो साथी अमर मिश्रा और प्रद्युमन शुक्ला के साथ घर पहुंचा। दोनो साथियों ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसकी भी डर के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई। 



लगातार धमका रहे थे



पीड़ित का आरोप है कि अप्रैल 22 को शादी के बाद आरोपियों द्वारा लगातार डराया-धमकाया जा रहा था और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। अब पीड़ित के बयान और आरोप के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने कथित पत्रकार उमेश सिंह, अमरनाथ उर्फ अमर मिश्रा और प्रद्युमन शुक्ला के खिलाफ धारा 450, 376-डी, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

3 के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार: TI

 

सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि पीड़ित के बयान और आरोप के आधार पर तीन तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें आरोपी उमेश सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अमर मिश्रा और प्रद्युमन शुक्ला फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।


रीवा पुलिस up प्रयागराज victim जान से मारने की धमकी rape case Rewa Police पीड़ित रेप केस कथित पत्रकार Threaten to kill Alleged journalists Prayagraj यूपी