प्रॉपर्टी के लिए 4 की हत्या,फिर दूसरी शादी; 10 साल बाद पत्नी ने खोला किलर का राज

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
प्रॉपर्टी के लिए 4 की हत्या,फिर दूसरी शादी; 10 साल बाद पत्नी ने खोला किलर का राज

ग्वालियर. यहां एक सीरियल किलर (Serial killer) का पर्दाफाश हुआ है। चार हत्याओं को अंजाम देने वाले इस किलर की कहानी लव, सेक्स, धोखा, सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। आरोपी ने पहले अपनी दोस्त की हत्या की। इसके बाद दोस्त की पत्नी से शादी की। फिर पत्नी समेत तीन लोगों को मार डाला। सिलसिलेवार हत्याओं के बाद भी आरोपी लग्जरी लाइफ जी रही था। इस दौरान उसने नाम बदलकर दूसरी शादी भी की। कहते हैं कि अपराध कभी छिपता नहीं। प्रॉपर्टी के लिए दूसरी पत्नी को भी जब वह अपना शिकार बना रहा था। तब पत्नी की एक एफआईआर से इस पूरी फिल्मी कहानी से पर्दा उठा। 



ऐसे खुला राज: शिकायत के मुताबिक, अनामिका मेहरा ग्वालियर (Gwalior) में रहती है। उनके पिता ग्वालियर के बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। अनामिक ने राजेंद्र मेहरा (36) से शादी की थी। राजेंद्र शादी के कुछ दिन बाद ही उसे परेशान करने लगा था। मारपीट करना, घर खर्च के लिए पैसे नहीं देना आम बात थी। 6 महीने पहले अनामिका के हाथ कुछ दस्तावेज लगे। इससे पता चला कि मेरे पति का असली नाम राजेश मेहरा नहीं बल्कि राजेश कमरिया है। वह धोखाधड़ी और हत्या (Murder) जैसे अपराधों में शामिल हैं। इसके बाद अनामिका राजेंद्र से अलग रहने लगी। 12 मार्च को राजेश ने अपने साथियों के साथ अनामिका को उठा लिया। वह अनामिका को जान से मारने की फिराक में थे। आरोपियों के चंगुल से छूटकर अनामिका ने झांसी रोड थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि 2014 में हुई 36 लाख की धोखाधड़ी के मामले में राजेश फरार था। पुलिस ने 16 मार्च को राजेश को गिरफ्तार कर लिया। 



दोस्ती की हत्या के बाद उसकी पत्नी से शादी: राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका असली नाम राजेंद्र मेहरा है। उसने 12वीं तक की पढ़ाई की है। उसने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि ग्वालियर के बालाबाई के बाजार में मनोज गहलोत नाम का एक शख्स परिवार के साथ रहता था। दोनों दोस्त बन गए। फिर उसने मनोज की 10 साल बड़ी पत्नी आशा को अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसके साथ संबंध बनाता रहा। 2011 में मनोज के साथ राजेंद्र ने बीयर पी। नशे की हालात में उसने मनोज की हत्या कर दी। इसके बाद शव को झांसी के पास बेतवा नदी में फेंक दिया। बाद में आशा और राजेंद्र ने शादी कर ली।




राजेंद्र, गीता और उसका बेटा।

राजेंद्र, गीता और उसका बेटा।




संपत्ति के लिए गीता को भी मार डाला: शादी के गीता और राजेंद्र यूपी के मऊरानीपुर चले गए। यहां गीता का पुस्तैनी मकान था। दो साल बाद उसने गीता का मकान भी हड़प लिया। इसके बाद 2013 गीता, उसके बेटे निक्की और भतीजे सूरज को भी चाकूओं से गोद कर मार डाला। वारदात के बाद खुद फरार हो गया। इसी बीच 2012 में वह पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड इंजीनियर के मकान में रहा। राजेश ने उनकी पत्नी को फंसाकर 60 लाख रुपए ठग लिए। 



पत्नी की हत्या के बाद राजेंद्र नाम बदलकर रहने लगा। 2014 में राजेश की मुलाकात अनामिका से हुई। दोनों की दोस्ती ट्रेन में हुई थी। राजेश ने अनामिका की नौकरी दिल्ली में लगवाई थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। शादी के वक्त उसने खुद को कुंवारा बताया था। राजेश ग्वालियर में कुलदीप मेहरा नाम के एक व्यक्ति के मकान में किराए से रहता था। उसने कुलदीप मेहरा को अपना पिता बताकर अनामिका से मिलवाया था। बाद में पता चला कि राजेश ने कुलदीप मेहरा की करीब 5 करोड़ रुपए की जमीन भी ठग ली है। शादी के बाद वे ग्वालियर में एमके सिटी में रहने लगे। उनका एक बेटा भी है।


ग्वालियर Gwalior MP क्राइम वारदात Crime मर्डर सीरियल किलर fruad love sex serial killer
Advertisment