लकवाग्रस्त से दुष्कर्म: महिला से किया रेप, दिव्यांग पति ने रोका, रोते हुए पहुंचा थाने

author-image
एडिट
New Update
 लकवाग्रस्त से दुष्कर्म: महिला से किया रेप, दिव्यांग पति ने रोका, रोते हुए पहुंचा थाने

जबलपुर. यहां पर मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई। 35 साल की महिला लकवाग्रस्त है। पति भी दिव्यांग है। पति जब घर पहुंचा तो उसने देखा की आरोपी उसकी पत्नी से रेप कर रहा था। उसने उसे धक्का मार कर भगाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं भागा। घटना 19 सितंबर की है। महिला बोलने में असक्षम है।

मजदूरी कर के पेट पालता था

सोमवार यानी 20 सितंबर को पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पत्नी को पिछले 10 साल से लकवा है। वो खुद से खा भी नहीं सकती, उसकी सोचने समझने की शक्ति भी खत्म हो गई है। पति दिव्यांग दो वक्त की रोटी कमाने के लिए वो सुबह से निकल जाता है। देर रात जब शाम को आता है तो पत्नी को खाना खिलाता है।

आरोपी को धक्का मारा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दिव्यांग अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पास के ही मोहल्ले में रहते है। 19 सितंबर को जब वह घर आया तो उसने देखा कि पत्नी के साथ आरोपा रेप कर रहा था। उसने पत्नी को बचाने के लिए धक्का भी मारा लेकिन वह नहीं माना, बाद में खुद चला गया। पति ने रोते हुए पुलिस में शिकायत की।

INFRONT HUSBAND RAPING THE WOMAN rape