सिवनी में बाघ और पेंगोलिन के अंगों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जांच जारी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
सिवनी में बाघ और पेंगोलिन के अंगों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जांच जारी

SEONI. मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में वन विभाग के अमले ने तीन लोगों को पकड़ा है। जिनके पास से बाघ और पेंगोलिन के अंग बरामद हुए हैं। बताया गया कि पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के अंतर्गत परिक्षेत्र खवासा से तीन आरोपियों को वन्य-प्राणी बाघ और पेंगोलिन सीपी के अंगों को अवैध रूप से रखने और अवैध परिवहन करने के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।





फॉरेस्ट ऑफिसर ने आरोपियों को दबोचा 



प्रधान मुख्य वन संरक्षक जे.एस. चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो सिवनी जिले और एक बालाघाट जिले के निवासी हैं। वन विभाग को मंगलवार को यह सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी मोटर साइकिल से वन्य-प्राणी के अंगों को लेकर नागपुर जाने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर वन विभाग ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की गहन पूछताछ के बाद वन्य प्राणी बाघ की हड्डी जब्त की गई। इसका वजन पांच किलोग्राम पाया गया। साथ ही पेंगोलिन सीपी जिनका वजन लगभग ढाई किलोग्राम है, जब्त किया गया है।



सिवनी के न्यायालय ने तीनों आरोपियों को सात मई तक वन विभाग की अभिरक्षा में सौंपने के आदेश दिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में निरपत (बालाघाट), अनिल वरकड़े और तिलक चन्द्र (सिवनी) के निवासी हैं।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी पेंच टाइगर रिजर्व टाइगर पेंगोलिन के अंग मिले तस्कर गिरफ्तार तीन प्राणी तस्कर गिरफ्तार सिवनी न्यूज TIGER PANGOLIN DEAD BODY THREE SMUGGLERS ARRESTED SEONI मध्यप्रदेश Mp news in hindi Pench Tiger Reserve Seoni News