इंदौर. मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में बोरिंग के दौरान उड़ रही धूल को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद (controversy) में 20 वर्षीय युवक की हत्या (murder) कर दी गई। इसके बाद गुस्साई लोगों की भीड़ ने चक्काजाम किया। पुलिस के समझाने पर भी जब लोग नहीं मानें, तब भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, तब स्थिति कंट्रोल में आई। यह घटना 23 मार्च की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुई आरोपियों को गिरफ्तार किया। 25 मार्च को प्रशासन ने आरोपियों की संपत्ती पर बुलडोजर (bulldozer) चलाया।
/sootr/media/post_attachments/756438d47164c5a74ba8b6a46ca23d717c1eeefa44efc8019c4c5057865d2fdf.png)
इस बात पर हुआ विवाद: यह घटना इंदौर के महू (Mhow) के पिगडंबर (Pigdumber) में हुई। यहां देर शाम एक खाली प्लॉट में चल रहे बोरिंग को लेकर विवाद बढ़ गया। प्लाट के पास में ही रहने वाले कुलदीप पंवार ने धूल कम उड़ाने के लिए कहा, तो बोरिंग करवा रहे पक्ष के करीब 8-10 लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। महुं से कुछ हथियारबंद लोग भी बुलवा लिए। इसके बाद सभी ने मिलकर कुलदीप पर हमला कर दिया। वह भागते हुए फोरलेन तक आ गया, इसके बाद हथियारबंद लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। इसमें चाकू, डंडे व अन्य हथियार भी जमकर चलाए गए।
बुलडोजर कार्रवाई: विवाद के दौरान बीजेपी नेता ऊदल सिंह चौहान के बेटे सुजीत के पेट व सीने में चाकू मारे गए। इससे उसकी मौत हो गई। उसके साथ ही डॉ. शिवेंद्र, धर्मेंद्र, अनिल सहित 6 लोग चाकू लगने से घायल हो गए। इसमें से दो गंभीर रूप से घायल है। सुजीत की मौत की ख़बर सुनते ही गुस्साए ग्राम पिगडंबर के ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। 24 मार्च को प्रशासन ने एक मैरिज गार्डन और चार मकान सहित करीब 15 करोड़ के निर्माण कार्य पर बुलडोजर चलाया। इस हत्या में नौ आरोपी नामजद हैं। इनमें मुख्य आरोपी राजा उर्फ लोकेश वर्मा सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुलडोजर कार्रवाई आज भी जारी है।