INDORE : दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई में अनिल दीक्षित को मारी थी गोली, सोशल मीडिया पर पहले ही बोला था-'हम तो मारेंगे'

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
INDORE : दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई में अनिल दीक्षित को मारी थी गोली, सोशल मीडिया पर पहले ही बोला था-'हम तो मारेंगे'

संजय गुप्ता, INDORE. हीरानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को अनिल दीक्षित को गोली मारी गई थी, जिसका उपचार के दौरान बुधवार को निधन हो गया। पुलिस की जांच में इसका कारण अनिल दीक्षित गुट और शानू चौहान गुट के बीच वर्चस्व की लड़ाई सामने आ रही है। खुद दीक्षित पर भी एक थाने में हत्या का केस दर्ज है।



सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला था पोस्ट



हत्या के आरोपी बताए जा रहे शानू ने दीक्षित से विवाद के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डाला था, जिसमें वो कह रहा है हम तो उसे मार ही देंगे। शानू उज्जैन के दुर्लभ कश्यप गुट से जुड़ा हुआ माना जाता है। कुछ दिन पहले शानू और दीक्षित के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उसने तय कर लिया कि दीक्षित को मार देंगे।



दो शूटरों ने मारी थी गोली



मंगलवार को जब अनिल दीक्षित हीरानगर थाना एरिया के मर्थोमा स्कूल के पास से गुजर रहा था, तभी दो शूटरों ने उसे गोली मार दी। शूटर नीले रंग की एसयूवी से आए थे। पुलिस ने मामले में शानू के साथ दिनेश चौहान, कश्यप गैंग के शूटर चयन सीके और एक अन्य को आरोपी बनाया है।



गोलीकांड के बाद भी सोशल मीडिया पर आए थे आरोपी



जानकारी के अनुसार गोलीकांड के बाद शानू और सीके कुछ देर के लिए सोशल मीडिया पर आए थे। दोनों कार में थे और गोलीकांड की बात कबूलते हुए कहा था कि-एक गोली में ही फ्री हो गया, 150 रुपए की एक सिम में भेला हो गया। ज्यादा चलाते तो पता नहीं क्या होता।


वर्चस्व की लड़ाई सोशल मीडिया battle for supremacy Anil Dixit MP News MP मध्यप्रदेश की खबरें इंदौर गोली मारी threatened इंदौर की खबरें Shoot धमकी Social Media मध्यप्रदेश Indore
Advertisment