रीवा में सोती हुई आदिवासी लड़की को उठा ले गया आरोपी, 5 दिनों तक करता रहा रेप; पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रीवा में सोती हुई आदिवासी लड़की को उठा ले गया आरोपी, 5 दिनों तक करता रहा रेप; पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश

अविनाश तिवारी, REWA. रीवा में एक आदिवासी लड़की के साथ गांव के ही युवक ने बंधक बनाकर 5 दिनों तक रेप किया। आरोपी लड़की को सोते वक्त उठाकर ले गया था। किशोरी आरोपी के चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



3 सितंबर को सोती हुई लड़की को उठा ले गया था आरोपी



3 सितंबर की रात को लड़की घर के अंदर सो रही थी। आरोपी अरुण तिवारी उसके घर में घुस आया और लड़की का मुंह दबाकर उसे उठाकर ले गया। लड़की के पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोपी ने 5 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। लड़की जब घर जाने की जिद करती तो आरोपी उसे कमरे में बंद कर देता। कई दिनों तक वो यातना सहती रही। इसके बाद एक दिन किसी तरह से आरोपी के चंगुल से निकलकर वो भाग गई।



आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा



पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। आरोपी पुलिस के सामने सारी बातें स्वीकार की।


आरोपी गिरफ्तार MP News मध्यप्रदेश की खबरें आदिवासी लड़की के साथ रेप रीवा accused arrested rewa Tribal girl raped rewa